Posts

सत्य सनातन संस्था के अध्यक्ष ने समस्त हिन्दू समाज से श्री राम मंदिर उदघाटन पर्व धूमधाम से मनाने का किया आग्रह

Image
पाकुड़ ब्रेकिंग: श्री राम मंदिर उद्घाटन प्रथम वर्षगांठ दिनांक 11 जनवरी 2025 को सभी सनातनी समाज हर्षोल्लास के साथ मनाए। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे हिंदू संस्कृति में कोई भी पूजा पाठ, प्रतिष्ठान, उद्घाटन हिंदी तिथि यानी पंचांग के अनुसार ही किया जाता है। 2024 में जब रामलला जी के मंदिर का उद्घाटन हुआ था तब पौष मास शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि थी जो की 2025 में यह तिथि 11 जनवरी को आ रही है, इसलिए उन्होंने समस्त सनातन समाज से विशेष आग्रह किया कि समस्त सनातन समाज व सभी राम भक्त 11 जनवरी को अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित करें तथा आसपास के मंदिरों में जाकर भजन कीर्तन, महा आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम जरूर से जरूर करें। 500 वर्ष के इस संघर्ष को बड़े धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाए और दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने ये भी कहा कि संस्था इसके लिए समाज को जागरूक भी करेगी।

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

Image
साहिबगंज: आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का पहला वार्षिक समारोह पूरे देश में मनाया जायेगा। इसी को लेकर साहिबगंज जिले में भी मंदिरों की साफ सफाई के साथ कई कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। इसी विषय को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल का जिला अध्यक्ष विनय कुमार साह की अध्यक्षता में बरहरवा के विंदुवासिनी मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन ने विचार विमर्श करते हुए आगामी 22 जनवरी को आस पास मंदिरों की साफ सफाई के साथ साथ, दीप प्रज्वलित, कीर्तन, भंडारा, प्रसाद वितरण के साथ कई कार्यक्रम किया जायेगा। वही संगठन के जिला अध्यक्ष ने मीडिया को बताते हुए कहा कि हम सभी श्री राम के भक्त है, और वर्षो बाद श्री राम अयोध्या में विराजमान हुए है, और उनके आगमन का पहला वर्ष है, इसे सभी को एक पर्व के तरह मनाना चाहिए। रामभक्त सेवा दल की और से बरहेट, बरहरवा प्रखंड अंतर्गत कई जगहों पर उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। संगठन के द्वारा एक दिन पूर्व मंदिरों की साफ सफाई कर सजाया जायेगा, और 22 तारिक को पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण भी किया जायेगा। कुछ जगहों पर भंड...

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया महान वीर पुरुष गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती

Image
झारखण्ड के साहिबगंज जिले के सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती। यह जयंती सिख समुदाय का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित है। यह दिन उनकी शिक्षा, बलिदान और समर्पण की याद दिलाता है। गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को बिहार के पटना साहिब में हुआ था। उन्होंने 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस जयंती के अवसर पर विद्यालय परिवार में पधारे महानुभावों ने बारी बारी उन्हें पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपार श्रद्धा सम्मान प्रस्तुत किया तथा भैया बहनों को गुरु गोविन्द सिंह जी की महानता से अवगत कराया।  ताकि बच्चे उन्हें प्रेरणाश्रोत मान उनके तरह साहसी, बहादुर तथा महान बने। पंजाब में जब गुरु तेग बहादुर के घर सुंदर और स्वस्थ बालक के जन्म की सूचना पहुंची तो सिख संगत ने उनके अगवानी की बहुत खुशी मनाई। उस समय करनाल के पास ही सिआणा गांव में एक मुसलमान संत फकीर भीखण शाह रहता था। उसने ईश्वर की इतनी भक्ति और निष्काम तपस्या की थी कि वह स्वयं परमात्मा का रूप लगने लगा। पटना में ...

कोटालपोखर थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार हाईवा ट्रक ने एक राह चलते मजदूर को रौंदा, हुआ गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार, हिट एंड रन का मामला?

Image
झारखण्ड के साहिबगंज जिले के बहूचर्चित थाना क्षेत्र कोटालपोखर छोटा सोनाकर पेट्रोल पम्प के पास बीते शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ़्तार हाइवा ट्रक ने एक राह चलते मजदूर व्यक्ति को रौण्द डाला। शर्मनाक बात यह है कि दुर्घटना होने के बाद हाइवा ट्रक चालक गाड़ी तेज रफ़्तार में लेकर फरार हो गया। इस तरह दुर्घटना कर भाग जाना, दरअसल ये पूरा मामला हिट एंड रन सा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज, घटना के समय को ध्यान में रखते हुए अगर खंगाला जाय तो फरार ट्रक संबंधित जानकारी हासिल हो सकती है। फिर ट्रक की पूरी डिटेल निकालने के बाद ड्राइवर समेत यह भी पता किया जा सकता कि यह भारीवाहन अवैध रूप से संचालित है अथवा नहीं। तस्वीर से ही अंदाजा लग गया होगा कि यह कितनी भयावह सड़क दुर्घटना थी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में मजदूर व्यक्ति का दोनों पैर क्षतिग्रस्त प्रतीत हुआ। पैरों से काफ़ी खून बहा, घटना स्थल रक्त से लाल हो गया। कुछ देर ग्रामीणों के हंगामे के बाद स्थानीय प्रशासन के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को इलाज हेतु आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। अब सवाल ये उठता है कि आखिर पेट्रोल पम्प...

साहिबगंज जिले के फरक्का - ललमटिया रेलवे ट्रैक को उड़ाया, एनटीपीसी को कोयला सप्लाई ठप

Image
साहिबगंज ब्रेकिंग: मंगलवार देर रात को साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र में रांगा घुटू टोला के पास अपराधियों ने फरक्का-ललमटिया एनटीपीसी रेललाइन को उड़ा दिया। इस घटना से कोयले की ढुलाई पूरी तरह से प्रभावित हो गई है, क्योंकि यह लाइन ललमटिया कोयला खदान से एनटीपीसी फरक्का को कोयले की आपूर्ति करती है।  आखिर क्या है पूरा मामला, आइये जानते हैं :  रात करीब 12 बजे हुए इस धमाके से रेलवे ट्रैक का एक बड़ा हिस्सा उड़ा गया, जिससे 470 सेंटीमीटर का गैप बन गया। साहिबगंज में फरक्का-ललमटिया रेलवे ट्रैक को उड़ाया, एनटीपीसी को कोयला सप्लाई ठप और बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह घटना बड़ी सुरक्षा चिंता का विषय है और इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

कोटालपोखर थाना प्रभारी पहुंचे स्कूली बच्चों के बीच, रोड सेफ्टी को लेकर किया सभी विद्यार्थियों को जागरूक

Image
झारखंड: साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना प्रभारी ओपी चौहान ने सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरुकता को लेकर सेंट जेवियर्स स्कूल कोटालपोखर पहुंचे। वहां उन्होंने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर काफी जागरूक किया। थाना प्रभारी ने सड़क पर चलने के नियम कायदे, वाहनों तथा हेलमेट से जुड़े विषयों तथा उनकी महत्ता को लेकर विद्यार्थियों के बीच उन्होंने सकारात्मक जागरूकता फैलाई।  बताते चलें कि इन दिनों लगातार थाना प्रभारी ओपी चौहान कोटालपोखर थाना क्षेत्र में अलग अलग विद्यालयों में पहुंचकर रोड सेफ्टी को लेकर बच्चों को जागरूक कर रहे हैं। इनके इस कदम का अभिभावक तथा विद्यालयों के शिक्षक जमकर तारीफ कर रहे हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर थाना क्षेत्र के प्रत्येक लोगों को जागरूक होना चाहिए, जिससे लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हो सके।  ध्यान रहे कि वाहनों की तेज गति से ज्यादा अपनी जीवन की गति प्यारी होती है क्यूंकि घर पर कोई आपका अपना इंतजार कर रहा होता है। इसलिए सड़क किनारे साइन बोर्ड पर लिखा होता है सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। वाहन चलाते समय हमें बिल्कुल ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।

बंगलादेश की जेल पर हमला, कई आतंकियों सहित 518 कैदी हथियार लेकर भागे

Image
बांग्लादेश, ढाका: भारत की सीमा से महज सौ किमी दूर स्थित शेरपुर जेल पर उग्र भीड़ ने कल रात हमला बोल दिया तथा जेल के गेट में आग लगा दी। हमले के बाद एक-दो नहीं 518 कैदी भाग निकले, इनमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के 18-20 आतंकी भी हथियार के साथ फरार हो गए हैं। यह भारत के लिए चिंता की बात है, ये आंतकी भारत की सीमा में घुसकर किसी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि भारत-बांग्लादेश सीमा पर कल सुबह से बीएसएफ के जवान हाई एलर्ट पर हैं, लेकिन आतंकियों के जेल से भागने की खबर के बाद सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है। बीएसएफ के डीजी दलजीत सिंह ने भी कल सीमा का दौरा किया था। उधर बंगलादेश में कल हुए तख्ता पलट के बाद कल रात भर देश के कई शहरों से भारी हिंसा की खबर है तथा वहां हिंदुओं के घरों व धार्मिक स्थलों पर भी हमले की खबर है। हालांकि वहां की सेना ने भारत को आश्वासन दिया है कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जाएगी। इस बीच अब सेना उपद्रवियों पर काबू करने में जुट गई है, सेना के जवान ढाका में हवाई फायरिंग कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शेख हसीना के भागने से खुश होकर सेना के जवानों द्वारा ये ह...