Posts

Showing posts from February, 2022

हमारे क्षेत्र के ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की दादागिरी, मास्क नहीं पहनेंगे लेकिन बदतमीजी जरूर करेंगे.....

Image
(बिना मास्क के दिखे ग्रामीण बैंक अधिकारी/कर्मचारी) झारखंड प्रदेश: हमारे राज्य के साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत कोटालपोखर पंचायत के वनांचल ग्रामीण बैंक में दिनांक 10 फरवरी को लगभग 12 बजे के करीब मैं अपने करीबी रिश्तेदार के दो छोटी बच्चियों/ छात्राओं की अकाउंट खुलवाने हेतु आवेदन फॉर्म लेने पहुंचा। पहले तो, ग्रामीण बैंक अधिकारी/कर्मचारी द्वारा फॉर्म देने में काफी आनाकानी किया गया, फिर काफी देर बाद फॉर्म अन्य व्यक्ति के हाथों भेजा गया। मैंने मास्क पहना हुआ था, परंतु अचानक गौर किया कि वहां मौजूद अधिकारी/ कर्मचारियों ने मास्क नहीं पहना है। इसपर मैंने उनसे मास्क पहनने के लिए आग्रह किया तो कैशियर साहब ने काफी बदतमजी से जवाब दिया कि “जो करना है कर लो, मुझे फर्क नहीं पड़ता और हम दूर में बैठे हैं हम मास्क नहीं पहनेंगे, जिस अखबार में छापना है छापो।" जबकि सरकारी बैंक अधिकारी/कर्मचारियों के देखादेखी में वहां उपस्थित किसी व्यक्ति ने मास्क नहीं पहना था। ऑफ कैमरा तो उन्होंने काफी बदतमीजी से बात किया, लेकिन मोबाइल कैमरा चालू होते ही उनके सुर एकदम बदल गए। फिर भी, वहां के अधिकारी ने मेरे तरफ...