Posts

Showing posts from September, 2020

हल्ला बोल भारत: पब्जी तो हुआ बैन, आखिर कब लॉन्च होगा देश का अपना 'Fou - G game'?

Image
भारत के युवाओं में सबसे फेमस गेमिंग एप PUBG को बैन कर दिया गया है। पबजी बच्चों और युवाओं के बीच बहुत पॉपुलर रहा है। भारत में पबजी खेलने वाले लाखों की संख्या में रही है, जिनमें अधिकतर यूजर्स युवा हैं। यूथ में पबजी एडिक्शन इतना ज्यादा रहा है कि अब वो अल्टरनेटिव गेमिंग एप्स खोज रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके नए गेमिंग एप FAU-G की जानकारी दी है। अक्टूबर के शुरू या अंत तक इस एप को लॉन्च किया जा सकता है। अक्षय ने लिखा है, “ FAU-G गेम में प्लेयर्स को एंटरटेनमेंट के साथ-साथ हमारे सोल्जर्स के बलिदान के बारे में भी जानने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि इस गेम से जो भी प्रॉफिट होगा, उसका 20 प्रतिशत “भारत के वीर” ट्रस्ट को जाएगा. ये ट्रस्ट होम मिनिस्ट्री ने शहीद जवानों के परिवार वालों की मदद के लिए बनाया है .” बता दें भारत में PUBG और 118 एप्लीकेशन्स को बैन कर दिया गया है। ये फैसला सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से लिया गया है। यह कार्रवाई पूर्वी लद्दाख के पैंगॉन्ग त्सो में भारतीय क्षेत्र में चीनी घुसपैठ की ताजा कोशिशों के बाद हुई है। इलेक्ट्...