कोटालपोखर थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार हाईवा ट्रक ने एक राह चलते मजदूर को रौंदा, हुआ गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार, हिट एंड रन का मामला?


झारखण्ड के साहिबगंज जिले के बहूचर्चित थाना क्षेत्र कोटालपोखर छोटा सोनाकर पेट्रोल पम्प के पास बीते शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ़्तार हाइवा ट्रक ने एक राह चलते मजदूर व्यक्ति को रौण्द डाला। शर्मनाक बात यह है कि दुर्घटना होने के बाद हाइवा ट्रक चालक गाड़ी तेज रफ़्तार में लेकर फरार हो गया। इस तरह दुर्घटना कर भाग जाना, दरअसल ये पूरा मामला हिट एंड रन सा प्रतीत हो रहा है।
हालांकि पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज, घटना के समय को ध्यान में रखते हुए अगर खंगाला जाय तो फरार ट्रक संबंधित जानकारी हासिल हो सकती है। फिर ट्रक की पूरी डिटेल निकालने के बाद ड्राइवर समेत यह भी पता किया जा सकता कि यह भारीवाहन अवैध रूप से संचालित है अथवा नहीं। तस्वीर से ही अंदाजा लग गया होगा कि यह कितनी भयावह सड़क दुर्घटना थी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में मजदूर व्यक्ति का दोनों पैर क्षतिग्रस्त प्रतीत हुआ। पैरों से काफ़ी खून बहा, घटना स्थल रक्त से लाल हो गया। कुछ देर ग्रामीणों के हंगामे के बाद स्थानीय प्रशासन के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को इलाज हेतु आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। अब सवाल ये उठता है कि आखिर पेट्रोल पम्प जैसे लोकेशन में भारीवाहन का रफ़्तार इतना तेज क्यों था? वाटर पाइप लाइन के कार्य में जो मिट्टी निकाली गई उसे सड़क पर क्यों फेंका गया? कोटालपोखर थाना क्षेत्र में परिवहन माफियाओं का मनोबल इतना क्यों बढ़ा हुआ है? आखिर क्यों कोटालपोखर थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार भारी वाहनों के आतंक पर अंकुश नहीं लगते, जिससे आए दिन जानलेवा सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है।

अब आइए जानते हैं आखिर क्या है हिट एंड रन केस:
दरअसल हिट एंड रन कानून को नई बनी भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 104 में समाहित किया गया है। इसके अनुसार यदि गलत ड्राइविंग या फिर लापरवाही के चलते यदि किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो फिर वाहन चालक को अधिकतम 7 वर्ष की सजा होगी और जुर्माना भी लगेगा। सेक्शन 104 (A) में इसका जिक्र किया गया है। वहीं 104 बी में साफ लिखा गया है कि यदि कोई हादसा हो जाता है और गाड़ी से टक्कर के बाद ड्राइवर खुद मौके से या वाहन समेत भाग निकलता है तो उसे 10 वर्ष की सजा होगी।

वैसे आजकल बहुचर्चित कोटालपोखर थाना क्षेत्र में क्या चल रहा है, आइये ये भी जानिए:
जानकारी के लिए बता दूँ सूत्रों के मुताबिक कोटालपोखर थाना क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 400 बिना माइनिंग चालान के ओवरलोड भारी वाहनों, ट्रैक्टरों का बेखौफ परिचालन हो रहा और कुर्सीवाले सभी इस मामले पर बिल्कुल चुप हैं! कोटालपोखर थाना क्षेत्र की ग्रामीण जनता धूल, प्रदुषण, ओवरलोड भारी वाहनों की तेज रफ़्तार तथा रातभर धमक, शोरशराबा से त्राहिमाम कर रहे हैं। लेकिन यहाँ के परिवहन माफिया सिण्डिकेट को घंटा कोई फर्क नहीं पड़ रहा। क्यूंकि हमारे क्षेत्र के रक्षक लोग ही मौन बैठे हैं, क्या इन्हें जनता की परेशानी दिखाई नहीं देता? यहां तो रक्षक ही मौन है, वरना किसकी मजाल जो जनता के हितों से खिलवाड़ कर सके। 

Popular posts from this blog

+2 उच्च विद्यालय बरहरवा में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान द्वारा दो वर्ग कक्ष का किया गया उद्घाटन

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया महान वीर पुरुष गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले