कोटालपोखर व्हाट्सप्प ग्रुप 39 माफिया मामले में हुई एक को जेल, इंस्पेक्टर के निर्देश तथा थाना प्रभारी ओपी चौहान की हिम्मत पर हुई कार्रवाई, खेल तो अभी शुरू हुई है पिक्चर अभी बाकी है.....
कोटालपोखर, बरहरवा: पत्थर माफिया, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अवैध खनिज पत्थर परिवहन एवं परिचालन का षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी कर अवैध खनिज की चोरी करने सहित मामले को लेकर कोटालपोखर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने गुरुवार की देर संध्या बरहरवा पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार के निर्देश पर कोटालपोखर नामक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हसन मंसूरी पिता ईस्लाम मंसूरी को खदेड़कर दबोचने में सफलता हासिल करते हुए पुछताछ के उपरांत शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में राजमहल भेज दिया है। हालांकि इसके साथ ही कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी कि गयी, परन्तु हाथ नहीं आयें। बता दे की 18 फरवरी 2024 को कोटालपोखर के पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद महतो के बयान पर कोटालपोखर नामक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन सहित 39 लोगों के खिलाफ कोटालपोखर थाना कांड संख्या 10/ 24 की धारा 420, 379, 120 बी, 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त ग्रुप के माध्यम से ग्रुप में जुड़े 39 सफेदपोश पत्थर माफियाओं के द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पत्रकारों के आगमन एवं थाना क्षेत्र में भ्रमण एवं अवैध ख...