Posts

Showing posts with the label Regional

सत्य सनातन संस्था के अध्यक्ष ने समस्त हिन्दू समाज से श्री राम मंदिर उदघाटन पर्व धूमधाम से मनाने का किया आग्रह

Image
पाकुड़ ब्रेकिंग: श्री राम मंदिर उद्घाटन प्रथम वर्षगांठ दिनांक 11 जनवरी 2025 को सभी सनातनी समाज हर्षोल्लास के साथ मनाए। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे हिंदू संस्कृति में कोई भी पूजा पाठ, प्रतिष्ठान, उद्घाटन हिंदी तिथि यानी पंचांग के अनुसार ही किया जाता है। 2024 में जब रामलला जी के मंदिर का उद्घाटन हुआ था तब पौष मास शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि थी जो की 2025 में यह तिथि 11 जनवरी को आ रही है, इसलिए उन्होंने समस्त सनातन समाज से विशेष आग्रह किया कि समस्त सनातन समाज व सभी राम भक्त 11 जनवरी को अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित करें तथा आसपास के मंदिरों में जाकर भजन कीर्तन, महा आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम जरूर से जरूर करें। 500 वर्ष के इस संघर्ष को बड़े धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाए और दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने ये भी कहा कि संस्था इसके लिए समाज को जागरूक भी करेगी।

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

Image
साहिबगंज: आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का पहला वार्षिक समारोह पूरे देश में मनाया जायेगा। इसी को लेकर साहिबगंज जिले में भी मंदिरों की साफ सफाई के साथ कई कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। इसी विषय को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल का जिला अध्यक्ष विनय कुमार साह की अध्यक्षता में बरहरवा के विंदुवासिनी मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन ने विचार विमर्श करते हुए आगामी 22 जनवरी को आस पास मंदिरों की साफ सफाई के साथ साथ, दीप प्रज्वलित, कीर्तन, भंडारा, प्रसाद वितरण के साथ कई कार्यक्रम किया जायेगा। वही संगठन के जिला अध्यक्ष ने मीडिया को बताते हुए कहा कि हम सभी श्री राम के भक्त है, और वर्षो बाद श्री राम अयोध्या में विराजमान हुए है, और उनके आगमन का पहला वर्ष है, इसे सभी को एक पर्व के तरह मनाना चाहिए। रामभक्त सेवा दल की और से बरहेट, बरहरवा प्रखंड अंतर्गत कई जगहों पर उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। संगठन के द्वारा एक दिन पूर्व मंदिरों की साफ सफाई कर सजाया जायेगा, और 22 तारिक को पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण भी किया जायेगा। कुछ जगहों पर भंड...

कोटालपोखर थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार हाईवा ट्रक ने एक राह चलते मजदूर को रौंदा, हुआ गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार, हिट एंड रन का मामला?

Image
झारखण्ड के साहिबगंज जिले के बहूचर्चित थाना क्षेत्र कोटालपोखर छोटा सोनाकर पेट्रोल पम्प के पास बीते शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ़्तार हाइवा ट्रक ने एक राह चलते मजदूर व्यक्ति को रौण्द डाला। शर्मनाक बात यह है कि दुर्घटना होने के बाद हाइवा ट्रक चालक गाड़ी तेज रफ़्तार में लेकर फरार हो गया। इस तरह दुर्घटना कर भाग जाना, दरअसल ये पूरा मामला हिट एंड रन सा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज, घटना के समय को ध्यान में रखते हुए अगर खंगाला जाय तो फरार ट्रक संबंधित जानकारी हासिल हो सकती है। फिर ट्रक की पूरी डिटेल निकालने के बाद ड्राइवर समेत यह भी पता किया जा सकता कि यह भारीवाहन अवैध रूप से संचालित है अथवा नहीं। तस्वीर से ही अंदाजा लग गया होगा कि यह कितनी भयावह सड़क दुर्घटना थी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में मजदूर व्यक्ति का दोनों पैर क्षतिग्रस्त प्रतीत हुआ। पैरों से काफ़ी खून बहा, घटना स्थल रक्त से लाल हो गया। कुछ देर ग्रामीणों के हंगामे के बाद स्थानीय प्रशासन के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को इलाज हेतु आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। अब सवाल ये उठता है कि आखिर पेट्रोल पम्प...

साहिबगंज जिले के फरक्का - ललमटिया रेलवे ट्रैक को उड़ाया, एनटीपीसी को कोयला सप्लाई ठप

Image
साहिबगंज ब्रेकिंग: मंगलवार देर रात को साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र में रांगा घुटू टोला के पास अपराधियों ने फरक्का-ललमटिया एनटीपीसी रेललाइन को उड़ा दिया। इस घटना से कोयले की ढुलाई पूरी तरह से प्रभावित हो गई है, क्योंकि यह लाइन ललमटिया कोयला खदान से एनटीपीसी फरक्का को कोयले की आपूर्ति करती है।  आखिर क्या है पूरा मामला, आइये जानते हैं :  रात करीब 12 बजे हुए इस धमाके से रेलवे ट्रैक का एक बड़ा हिस्सा उड़ा गया, जिससे 470 सेंटीमीटर का गैप बन गया। साहिबगंज में फरक्का-ललमटिया रेलवे ट्रैक को उड़ाया, एनटीपीसी को कोयला सप्लाई ठप और बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह घटना बड़ी सुरक्षा चिंता का विषय है और इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

कोटालपोखर थाना प्रभारी पहुंचे स्कूली बच्चों के बीच, रोड सेफ्टी को लेकर किया सभी विद्यार्थियों को जागरूक

Image
झारखंड: साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना प्रभारी ओपी चौहान ने सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरुकता को लेकर सेंट जेवियर्स स्कूल कोटालपोखर पहुंचे। वहां उन्होंने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर काफी जागरूक किया। थाना प्रभारी ने सड़क पर चलने के नियम कायदे, वाहनों तथा हेलमेट से जुड़े विषयों तथा उनकी महत्ता को लेकर विद्यार्थियों के बीच उन्होंने सकारात्मक जागरूकता फैलाई।  बताते चलें कि इन दिनों लगातार थाना प्रभारी ओपी चौहान कोटालपोखर थाना क्षेत्र में अलग अलग विद्यालयों में पहुंचकर रोड सेफ्टी को लेकर बच्चों को जागरूक कर रहे हैं। इनके इस कदम का अभिभावक तथा विद्यालयों के शिक्षक जमकर तारीफ कर रहे हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर थाना क्षेत्र के प्रत्येक लोगों को जागरूक होना चाहिए, जिससे लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हो सके।  ध्यान रहे कि वाहनों की तेज गति से ज्यादा अपनी जीवन की गति प्यारी होती है क्यूंकि घर पर कोई आपका अपना इंतजार कर रहा होता है। इसलिए सड़क किनारे साइन बोर्ड पर लिखा होता है सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। वाहन चलाते समय हमें बिल्कुल ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।

जनसेवक कैलाश वर्मा का बरहरवा का अविस्मरणीय कार्यकाल, क्षेत्र के लोग उन्हें कर रहे हैं याद

Image
बरहरवा के प्रखण्ड कार्यालय के पुराने भवन में 01/10/2012 की शाम चार बजे नवनियुक्त जनसेवक के रूप में अठारह जनसेवकों के साथ सर्वप्रथम अपना योगदान प्रखण्ड के प्रधान सहायक श्री प्रमोद कुमार भगत को समर्पित किया था। उस समय इनके चाचा जी नवल किशोर वर्मा (पंचायत सेवक) भी उपस्थित थे। उनका काफी प्रोत्साहन बरहरवा में मिला था। अफसोस आज वे इस दुनिया में नहीं हैं। उस समय के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री अमर प्रसाद ने इन्हें निर्वाचन एवं आवास के कार्यों का दायित्व देते हुए पंचायत दरियापुर का प्रभार सौंपा। बंगला भाषा की अनभिज्ञता होने के कारण ग्रमिणों के सहयोग से उनका कार्य प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। नवम्बर 2012 में इन्हें कोटालपोखर, बड़ासोनाकर एवं पथरिया पंचायत का प्रभार जनसेवक के रूप में प्राप्त हुआ। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी श्री गुलाब सिंह के स्नेह मार्गदर्शन में इन तीनों पंचायतों में कृषि से संबंधित गतिविधियों को काफी सक्रिय किया। लगभग दो सौ किसानों के बीच के सी सी एवं बीज वितरण कर काफी लोकप्रिय हो गए। साथ ही उक्त पंचायत के इंदिरा आवास योजना के अपूर्ण लगभग दो सौ छियालिस अवासों को भी पूर्ण करवाया। वर्ष...

आप ईमानदारी से काम करें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Image
जेल से आने के बाद हेमन्त सोरेन लगातार जनसभाओं, कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। अब माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने सहायक नगर निवेशक, कनीय अभियंता, स्ट्रीट लाईट इंस्पेक्टर, पाइपलाइन इंस्पेक्टर, खान निरीक्षक, मोटरयान निरीक्षक समेत कुल 183 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र। मुख्यमंत्री ने कहा- आप ईमानदारी से काम करें। आप उदाहरण पेश कर दिखाएं। सरकार आपको सम्मानित करेगी। चयनित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं। आपसे उम्मीद करते हैं कि आप राज्य के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे!

जनसेवकों को एम ए सी पी का लाभ अतिशीघ्र दी जाए: झारखंड राज्य जनसेवक संघ

Image
झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ की साहिबगंज इकाई की बैठक साहिबगंज के स्टेडियम में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सचिव उत्तम सिंह के द्वारा किया गया। उत्तम सिंह ने बताया की साहिबगंज के जनसेवकों की नियुक्ति 01/10/2012 को हुई थी। नियमत: 01/10/2022 को साहिबगंज के सभी जनसेवकों को एम ए सी पी का लाभ मिल जानी थी। परंतु अबतक इस इसे नजरअंदाज कर फाईलों में ही दबे रहने दिया गया। जबकि अन्य सभी संवर्गों की प्रोन्नति, एम ए सी पी एवं अन्य लाभ पर त्वरित कार्रवाई हो जाती है। संघ के द्वारा निर्णय लिया गया कि अतिशिघ्र उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त महोदय से इस विषय में कार्रवाई करने के लिये मिला जाएगा। संघ के मीडिया प्रभारी-कैलाश वर्मा ने बताया की वर्तमान के उपायुक्त महोदय इस विषय पर काफी गंभीर हैं। इस कारण अन्य संवर्गों को त्वरित लाभ मिल रहा है। हमें विश्वास है की बिना किसी विलंब के जनसेवकों को एम ए सी पी का लाभ मिल जाएगा। पंकज कुमार यादव ने बताया की आज लगभग तेरह सालों में जनसेवकों से उनके विभागीय कृषि कार्य न कराकर बाकी सभी गैर कृषि कार्य करवाया जा रहा है। जिससे साहिबगंज में कृषि कार्य हर किसान के घर तक नहीं पहु...

झारखण्ड के पाकुड़ जिले के एक होटल में गौ मांस खिलाने को लेकर हुई है मारपीट, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी पुलिस, थाने में दिया गया है आवेदन, लेकिन कार्रवाई का इंतजार?

Image
  सूत्र बताते हैं कि पाकुड़ जिले के माल पहाड़ी रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के ठीक सामने कई होटल संचालित है  जहां खुलेआम गौ मांस बनाकर बेचा जा रहा है। हालांकि मामला तब सामने आई जब बीते शुक्रवार को कोटालपोखर से कुल 14 लड़के कैटरिंग के काम के लिए शादी में नगरनवी जा रहे थे। तभी इन लोगों को सूचना मिली कि आज कैटरिंग कैंसिल हो चुका है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार इनमें से कुछ लड़के ने रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने संचालित होटल में जाकर खाना मांगा। तभी होटल में कार्यरत कर्मी के द्वारा गौ मांस परोसा गया और यह बोला भी गया कि यह गौ मांस है। इतने में जब लड़के लोगों ने विरोध किया तो हाथापाई हुई जो होटल मालिक सहित अन्य आसपास के कई लोगों के द्वारा किया गया, जिसमें तीन लड़के बुरी तरह से घायल भी हुए। वही इस संबंध में रंजित साहा, सोनू यादव, विष्णु साहा ने बताया की घटना गुरुवार को शाम सात बजे की है। हमलोगों ने विरोध किया की खुलेआम प्रतिबंधित गौ मांस कैसे आप लोग बेच रहे हैं, तो होटल संचालक ने कहा कि यह हिंदुस्तान है यहां कुत्ता का भी मीट खाता है। इसी बात पर नोक झोंक हुई और देखते ही देखते आसप...

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में की गई विभागीय टोली की शानदार बैठक, हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Image
सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में बीते रविवार को साहेबगंज विभाग के सभी बारह विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं स्थानीय सचिव विभाग टोली बैठक में सम्मिलित हुए । जिसमें साहिबगंज विभाग के सह विभाग प्रमुख रमेश कुमार जी की उपस्थिति रही, दीप प्रजलन एवं वंदन के साथ कार्यक्रम का शुरुआत हुआ। स्थानीय विद्यालय के सचिव भवेश कुमार साह जी के द्वारा सभी प्रधानाचार्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसी मंडल जी के द्वारा अतिथि परिचय कराया गया। सह प्रमुख श्री रमेश जी द्वारा विद्या भारती का परिचय प्रस्तुत किया गया एवं सभी 12 विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सचिव द्वारा अपने-अपने विद्यालय का वृत्त कथन 2023-24 एवं 2024-25 का वृत्त रखा गया था। जिसमें सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदेव राम जी, प्रमोद कुमार, योगेश कुमार, हेमा जी, ए सुरेश प्रसाद जी, संजीव जी, संतोष उपाध्याय जी, बापीन कुमार दास जी, विमल महतो जी, कुशल आचार्य जी एवं स्थानीय विद्यालय समिति के सदस्य एवं सभी आचार्य उपस्थित थे। सरकारी आदेशानुसार सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों का पठन - पाठन संचालन अगले आदेश तक बाध...

विजयपुर से सटे बदनाम रेलवे पुल 256 को फिर से किया गया पूरी तरह बंद, असामाजिक तत्वों ने कर दिया था इसे चालू

Image
कोटालपोखर ब्रेकिंग : कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बिजयपुर से सटे बदनाम रेलवे पुल नंबर 256 को रेलवे तथा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के मौजूदगी में कल बुधवार को दोपहर में कर दिया गया पूरी तरह बंद। क्यूंकि लगातार इस पुल को पासिंग गिरोह ने मिलकर अवैध कार्य करने का रास्ता बना दिया था। बताते चलें कि इस पुल के रास्ते को कई बार अधिकारियों ने पहले भी अवरुद्ध किया था, लेकिन पासिंग गिरोह हर बार इस रास्ते को मनमानी तरीके से खोलता रहा ट्रैक्टरों की अवैध पासिंग के लिए। वे बिना माइनिंग चालान ओवरलोड ट्रैक्टरों की पासिंग कराते और बदले में अवैध उगाही करते थे। लेकिन कल की कार्रवाई के बाद कोई दुबारा इस मार्ग को अवैध कार्यों के लिए खोलने का दुस्साहस तो नहीं करेगा। परन्तु अगर पुनरावृति होती है तो तय है कि कार्रवाई जबरदस्त होगी।

पत्थर माफियाओं द्वारा कोटालपोखर पुलिस बल पर हमला मामले में छह नामजद पर केस दर्ज, छानबीन शुरू

Image
कोटालपोखर ब्रेकिंग : इस क्षेत्र के पत्थर माफियाओं का इतना मन बढ़ गया है कि इस बार तो लोकल पत्थर माफिया क्षेत्र के रक्षक यानि कोटालपोखर पुलिस बल के ऊपर ही हमला करने की गलती कर बैठे । मिली जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार की रात्रि कोटालपोखर थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज मयूरकोला के नजदीक कोटालपोखर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौहान जी अपने दल बल के साथ ट्रक तथा ट्रैक्टर वाहनों को रोककर माइनिंग चालान की जाँच कर रहे थे, इसी दौरान अचानक बेशर्म पत्थर माफियाओं द्वारा पुलिस बल के ऊपर पथराव किया गया। इस परिस्थिति में स्थानीय पुलिस बल अपना बचाव हेतु पीछे हटी तो मौक़े का फायदा उठाकर पत्थर माफिया समूह अपना अपना ट्रैक्टर और ट्रक लेकर भाग निकले वहाँ से। हालांकि वैसी स्थिति में भी पुलिस ने एक ट्रक (WB 45/7272) को जब्त कर लेने में सफल रहे। फिलहाल इस मामले छह नामजद लोगों पर केस दर्ज हुई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बहुत जल्द कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है। कार्रवाई तगड़ी हो ताकि किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी निंदनीय घटना की पुनरावृति भविष्य में ना हो सके। बताते चलें कि इससे पूर्व भी एकबार कुछ पत्थर माफिय...

सालों से बंद पड़ा है शौचालय, हो रहा ताले खुलने का इंतजार?

Image
कोटालपोखर ब्रेकिंग: सालों से बंद पड़ी शौचालय अपने जर्जर अवस्था को धीरे धीरे प्राप्त हो रही है। शांति चौक, दुर्गा मंदिर के सामने आज भी इस शौचालय के जंग लगे ताले अपने खुलने का इंतजार कर रही है। ये सार्वजनिक शौचालय अगर खुल जाए तो आमलोगों का भला हो जाएगा। क्यूंकि लोगों के लिए इमरजेंसी शौच इत्यादि का इधर कोई मजबूत व्यवस्था दिखाई नहीं देता, अगर है भी तो बंद पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये शौचालय +2 उच्च विद्यालय कोटालपोखर के दायरे में आता है। इसका निर्माण सालों पहले +2 उच्च विद्यालय कोटालपोखर के पूर्व प्रधानाध्यापक शेख सईद अली के कार्यकाल के दौरान हुआ था। जबकि ये आजतक बंद पड़ा है। शौचालय के आसपास घास-फुस जम गए हैं तथा झाड़ियों ने जगह बना ली हैं। शौचालय के दरवाजे धूल फाँक रहे हैं। झाड़ियों में कीड़े मकोड़ों का डेरा है। इसलिए शौचालय के आसपास की साफ-सफाई तथा शौचालय का खुलना दोनों ही बहुत जरुरी है। वैसे कोई भी इस शौचालय के बाहर का बिगड़ा स्वरुप देखकर अंदर का अंदाजा नहीं लगा सकता, क्यूंकि बताया जाता है अंदर बेहतर सुविधाएं दी गई हैं। हालांकि इस बारे में हमने +2 उच्च विद्यालय कोटालपोखर के वर्तमान ...

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में नये सत्र हेतु किया गया हवन कार्यक्रम

Image
(हल्ला बोल भारत न्यूज़ नेटवर्क) कोटालपोखर, बरहरवा: कल दिनांक 02.04.2024 को सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर के प्रांगण में हवन पूजन, हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसी मंडल जी, विद्यालय समिति सचिव भावेश साह, आचार्य अनुप लाल रजक भीम घोष, विप्लव सिंह, सुषमा कुमारी, प्रिया भगत, रेखा अग्रवाल एवं अन्य सभी भैया बहन सम्मिलित रहे ।

खबर का असर: बदनाम रेलवे पुल नंबर 256 को किया गया बंद, हल्ला बोल भारत न्यूज़ ने प्रमुखता से चलाई थी ख़बर, हरकत में आए अधिकारी

Image
  कोटालपोखर ब्रेकिंग: विजयपुर से सटे रेलवे पुल नंबर 256 में लगातार बिना माइनिंग के वाहनों की अवैध पासिंग का खेल लोकल पासिंग गिरोह तथा कुछ पत्थर माफियाओं द्वारा किया जा रहा था, लेकिन हल्ला बोल भारत न्यूज़ ने प्रमुखता से इस अवैध कार्य के खिलाफ ख़बर के माध्यम से हल्ला बोलना शुरू किया, तब जाकर अधिकारियों ने बीते शनिवार को आनन फानन में बदनाम रेलवे पुल 256 को जेसीबी द्वारा मलबा पत्थर आदि से बंद करवा दिया। लेकिन सवाल उठता है क्या ऐसी कार्रवाई से यहाँ अवैध पासिंग का खेल बंद होगा? क्यूंकि पूर्व में भी अधिकारियों द्वारा इस पुल को लोहे के खम्भो द्वारा पूरी तरह बंद कर दिया था, परन्तु असामाजिक तत्वों ने इन मजबूत स्तम्भ को भी टेढ़ा कर दिया। इससे यहाँ के पासिंग गिरोह का मनोबल बहुत बढ़ गया है ऐसा इस कृत्य से पता चलता है। ऐसे लोगों को बस अवैध धंधे से काली कमाई चाहिए, चाहे सरकारी राजस्व को चुना ही क्यों ना लगे। तो फिर हमने भी ठाना है कि अंजाम कुछ भी हो, कोटालपोखर थाना क्षेत्र में ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ उजागर करने का हमारा अभियान लगातार जारी था, जारी है और जारी रहेगा।

राजमहल में गोली मारकर एक युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, होली पार्टी में दोस्तों में हुआ विवाद, जाने पूरी ख़बर?

Image
  साहिबगंज ब्रेकिंग:  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में सोमवार को मंगलहाट मलाहीटोला निवासी पांडव मंडल (30 वर्ष) अपने मित्रों के साथ पार्टी करने के लिए चार पहिया वाहन से कुछ दूर गया हुआ था। होली की पार्टी में किसी बात को लेकर आपस में विवाद इतना गहरा हो गया कि गोली मारकर पांडव मंडल की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद दोस्तों ने शव को गाड़ी से घर के समीप लाया और भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। बतौर थाना प्रभारी गुलाम सरवर के मुताबिक मामले में आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी एसआई ददन सिंह व पंकज दुबे घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भिजवाया। पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा ने परिजनों से घटना से संबंधित पूछताछ की। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी पूनम देवी व दो पुत्र सत्यम और शिवम को छोड़ गया है। हत्या के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय...

बदनाम पुल नंबर 256 में फिर से जारी है लगातार पत्थर माफियाओं की अवैध पासिंग का खेल.......

Image
  कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बिजयपुर के पास सटे बदनाम पुल नंबर 256 में अवैध ढूलाई, ओवरलोडिंग पासिंग सब जारी है। जबकि विजयपुर - मयूरकोला मुख्य सड़क के पास इन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी हेतु चेकनाका दिया गया है। ऐसे तो चेकनाका कर्मी की कार्यों पर भी सवाल उठता है। वैसे तो बदनाम पुल के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा समय समय पर पैसे लेकर अवैध तरीके से ओवरलोडिंग भारी वाहनों, ट्रैक्टरों को पार करवाने की बात प्रकाश में आती रहती है। कई बार तो अधिकारियों ने कार्रवाई भी किया और अवैध पासिंग को रोकने के लिए पुल के रास्ते को लोहे के पटरियों से घेर कर रास्ता बंद कर दिया। लेकिन अवैध कार्य करने वालों का मनोबल तो देखिए कि वहाँ अब सभी घेरे को टेढ़ा करके मोड़ दिया है ताकि दोनों तरफ, आरपार आसानी से अवैध पासिंग किया जा सके। सबसे पहले यह जानिए कि ये ओवरलोडिंग ट्रैक्टरों का खेल कहाँ से शुरू होता है? ये ओवरलोडिंग गाड़ियां अपने अपने सेटिंग क्रेशरों से माल लोड कर पकड़े जाने के डर से तेज रफ़्तार से सनसनाती हुई सड़क पर दौड़ती इस बदनाम पुल तक पहुँचती है और अवैध तरीके से पश्चिम बंगाल में माल बेचने के लिए प्रवेश कर जाती ह...

कोटालपोखर थाना क्षेत्र की सड़कों पर चलने से क्यों डरते हैं लोग, जानिए बड़े कारण?

Image
कोटालपोखर ब्रेकिंग: मिली जानकारी के मुताबिक पूरे साहिबगंज जिले में पत्थर माफियाओं के कारण प्रसिद्ध क्षेत्र कोटालपोखर - बरहरवा मुख्य सड़क में विजयपुर के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें विपरीत दिशा से आती एक बिना नंबर प्लेट के तेजरफ़्तार ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक चालक समेत तीन को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। हालांकि ड्राइवर घटनास्थल से फरार दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुँच स्थिति को नियंत्रण में लिया और अपनी तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहाँ इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार बच्चे की मौत हो गई, बाकी दो इलाजरत बताया गया। बाइक चालक समेत सवार तीनों प्लासबोना के निवासी हैं। कोटालपोखर थाना प्रभारी के अनुसार मामले पर आगे की कार्रवाई जारी है। हालाँकि ये तो हुई ख़बर की बात, अब मैं आपको इस क्षेत्र की आजतक की परम्परागत दास्तां सुनाता हुँ........ चाहे जिला प्रशासन द्वारा की गई जबरदस्त कार्रवाई हो या बड़े अधिकारियों द्वारा यहाँ अवैध कार्यों के खिलाफ लगातार सालों से की जा रही कार्रवाई हो, चाहे स्थानीय प...

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें पावन होली, हुड़दंगियों पर प्रशासन की होगी नजर: थाना प्रभारी कोटालपोखर

Image
कोटालपोखर ब्रेकिंग: हमारे थाना क्षेत्र में  शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों का त्यौहार पावन होली को मनाने के लिए कोटालपोखर थाना परिसर में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रखण्ड उप प्रमुख अब्दुल कादिर, जिला परिषद सदस्य प्रकाश टोप्पो सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न सम्प्रदाय के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान थाना प्रभारी एसआई ओमप्रकाश चौहान जी मौके पर मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने शांति समिति के सभी सदस्यों से आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। इसको देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जायेगी। साथ ही इस रंगों के त्योहार पर हुड़दंग मचाने वाले को पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। पावन होली के दिन विशेष गस्ती दल क्षेत्र में लगातार गस्त लगाएगी।  बैठक में श्री राजीव गुप्ता आरटीआई एक्टिविस्ट,  प्रखण्ड उप प्रमुख अब्दुल कादिर, जिला परिषद सदस्य प्रकाश टोप्पो, कोटालपोखर पंचायत मुखिया सेरोफिना हेमब्रम, उपमुखिया संध्या देवी, पंचायत समिति सदस्य ...

उत्तरप्रदेश के नगरपालिका सिद्धार्थनगर में स्वच्छता पे उठ रहे हैं सवाल, जानिए रिपोर्ट ?

Image
उत्तरप्रदेश, सिद्धार्थनगर ब्रेकिंग: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार   नगरपालिका सिद्धार्थनगर नवीन मंडी थरौली में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जहां जिम्मेदार कोई सुध नहीं ले रहे हैं। मेन गेट के सामने नालियां गंदगी से खचाखच भरी हुई है, जहां आए दिन स्कूली बच्चे जाने के क्रम में नाक बंद करके जाते हैं। नालियों पर कोई ढक्कन नहीं लगा हुआ है और गंदगी का पूरा ढेर सड़क पर लगा हुआ है। नालियों में पूरा खचाखच गन्दगी भरा है जिससे बीमारियां फैल रही हैं लेकिन कोई भी जिम्मेदार यहां देखने वाला नहीं। डिजिटल स्वच्छता एप पर शिकायत पोस्ट करने पर भी ना कोई सुनवाई हो रही है ना ही इधर कोई सफाई हो रही है।  समय से यहां सफाई कर्मी नही आते है जिसके कारण रोजाना सफाई नहीं हो पाती है। इन्हीं गंदगियों के वजह से लोग यहां, लघु शंका गेट के बगल में   करते हैं। खुले हुए जगह पर जहां खड़ा होना दुश्वार हो गया है। आम जनता और सड़क के किनारे जितने परिवार रहते हैं, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। और तो और सब्जी मंडी गेट के ठीक सामने दारू की भट्टी है। जहां सुबह मंडी के समय पर लोग अपनी गाड़ियां खड़ा करके जाम ल...