राजमहल में गोली मारकर एक युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, होली पार्टी में दोस्तों में हुआ विवाद, जाने पूरी ख़बर?
साहिबगंज ब्रेकिंग: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में सोमवार को मंगलहाट मलाहीटोला निवासी पांडव मंडल (30 वर्ष) अपने मित्रों के साथ पार्टी करने के लिए चार पहिया वाहन से कुछ दूर गया हुआ था। होली की पार्टी में किसी बात को लेकर आपस में विवाद इतना गहरा हो गया कि गोली मारकर पांडव मंडल की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद दोस्तों ने शव को गाड़ी से घर के समीप लाया और भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। बतौर थाना प्रभारी गुलाम सरवर के मुताबिक मामले में आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी एसआई ददन सिंह व पंकज दुबे घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भिजवाया। पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा ने परिजनों से घटना से संबंधित पूछताछ की। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी पूनम देवी व दो पुत्र सत्यम और शिवम को छोड़ गया है। हत्या के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय...