Posts

Showing posts from April, 2022

श्री राम कथा, कोटालपोखर का आयोजन सफलतापूर्वक जारी, आज होगा कथा का पांचवा दिवस: मीडिया प्रभारी

Image
झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र कोटालपोखर में श्री राम कथा कार्यक्रम का आयोजन चतुर्थ दिवस के रुप में कल रात्रि 7 से 10 बजे तक सफलतापूर्वक हुआ। कल रात्रि कथा पंडाल में भक्तों की काफी भीड़ दिखाई दिया। बताते चलें कि श्री राम कथा, कोटालपोखर का आयोजन 25 अप्रैल से धूमधाम से जारी है तथा 2 मई को समाप्ति होगी।  प्रतिदिन की तरह कल के कथा कार्यक्रम में मानस मंजरी देवी लक्ष्मी रानी एवं राधा रानी जी अपनी मधुर आवाज़ से सभी रामभक्तों को भक्ति रस में डुबोती नज़र आई। कथा उपरांत, रोज की भांति कल रात्रि में भी श्री राम भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। वहीं कार्यक्रम मीडिया प्रभारी गोविंद कु साहा ने बातचीत के दौरान कहा-“चाहे कुछ भी हो, कोटालपोखर की धरती पर समय समय पर सत्य पे आधारित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। श्री राम कथा हेतु 2020 से ही प्रयासरत, विनाशकारी कोरोना के प्रहार के बावजूद बड़े बुजुर्गों ने 2022 में अंततः कथा कार्यक्रम का आयोजन कर ही दिया। इसलिए बड़ों के अथक प्रयास और कार्यक्रम के लगातार सफल आयोजन के पीछे क्षेत्र के युवाशक्ति का जो मजबूत हाथ है, इन...

श्री राम कथा का प्रथम दिवस रहा सुखदपूर्ण, प्रात: भव्य रूप में निकला कलश यात्रा तो वहीं शाम को हुई कथा की सफल शुरुआत

Image
  झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अन्तर्गत कोटालपोखर उच्च विद्यालय मैदान में कल 25 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम तरीके से श्री राम कथा कार्यक्रम की सफल शुरुआत हुई। सर्वप्रथम प्रातः उच्च विद्यालय मैदान से झरना मंदिर तक भव्य कलश यात्रा की झांकी निकाला गया। तत्पश्चात, निर्धारित समय शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। मानस मंजरी कथावाचक देवी लक्ष्मीरानी एवं देवी राधा रानी जी ने श्रोताओं, भक्तजनों का राम चरित मानस के सुंदर वचनों से मन मोह लिया। प्रथम दिन के कथा कार्यक्रम में महिलाओं, कन्याओं ने भारी संख्या में भाग लिया। तो वहीं पुरुषों की संख्या थोड़ी कम दिखाई दिया। हालांकि उम्मीद है कि आज दूसरी दिवस पर भक्तजनों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी। बताते चलें कि श्री कथा कार्यक्रम के आयोजन होने से जगह जगह दुकानें भी लग गए हैं। क्षेत्र में चारों ओर खुशी उल्लास का माहौल है। सात दिवसीय कथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य समिति के अलावा एक स्वतंत्र युवा समिति का गठन, जिम्मेदारी के साथ किया गया है। ताकि सभी कार्यों को ठीक ढंग से किया जा सके। कथा उपरां...

कोटालपोखर में कल से आरम्भ होने जा रहा है श्रीराम कथा, सुबह धूमधाम से निकलेगी पावन कलशयात्रा: मीडिया प्रभारी

Image
साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत कोटालपोखर गांव में कल 25 अप्रैल से श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम मीडिया प्रभारी गोविंद कुमार साहा (पत्रकार) के अनुसार श्रीराम कथा का आयोजन, दिनांक 25 अप्रैल से लेकर 2 मई तक सात दिवसीय किया जाएगा। जिसमें मुख्य कथावाचक के रूप में देवी लक्ष्मीरानी एवं देवी राधा रानी जी होंगी। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन कराने हेतु श्रीराम कथा समिति बनाई गई है। जिसमें अध्यक्ष काली प्र साहा, सचिव जय प्रकाश साहा, कोषाध्यक्ष मधुसुदन साहा एवं अन्य सदस्यों को समिति एवं कार्यक्रम संभालने का दायित्व मिला है। इधर समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से यथासंभव सहयोग की अपेक्षा किया है ताकि कथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो पाए। साथ ही बताते चलें कि कल सोमवार सुबह 7 बजे के लगभग उच्च विद्यालय मैदान से पावन कलश यात्रा झाँकी धूमधाम से निकाला जाएगा। क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया है कि सभी रामभक्त इस पावन कलशयात्रा में अवश्य भाग लें। पुरुषों के साथ साथ देवियां, कन्याएं जरूर सम्मिलित हों। कलश यात्रा एवं श्रीराम कथा आयोजन की सारी तैयारियां जोर शोर से चल रही है, ...

MS धोनी के झारखंड के इस गांव में 25 अप्रैल से भव्य रूप में होने जा रहा है श्री राम कथा का आयोजन: गोविंद कुमार साहा (मीडिया प्रभारी)

Image
झारखंड प्रदेश के साहिबगंज जिला अंतर्गत कोटालपोखर गांव में आगामी 25 अप्रैल से श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस संदर्भ में कार्यक्रम मीडिया प्रभारी गोविंद कुमार साहा के अनुसार श्रीराम कथा का आयोजन दिनांक 25 अप्रैल से लेकर 2 मई तक सात दिवसीय किया जाएगा। जिसमें मुख्य कथावाचक के रूप में देवी लक्ष्मीरानी एवं देवी राधा रानी जी होंगी। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन कराने हेतु श्रीराम कथा समिति बनाई गई है। जिसमें अध्यक्ष काली प्र साहा को समिति एवं कार्यक्रम संभालने का दायित्व मिला। बताते चलें कि 2020 से ही रामकथा का आयोजन किए जाने के प्रयास चल रहे थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन संभव नहीं हो सका था। चलिए खुशी की बात है कि इतने प्रयासों के बाद अब बड़े ही धूमधाम से श्री राम कथा का आयोजन होने जा रहा है जिससे कई दिनों तक राम नाम की धुन दूर दूर तक गूंजने वाली है। समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से यथासंभव सहयोग की अपेक्षा किया है ताकि कथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो पाए। राम कथा का आयोजन होने से कोटालपोखर क्षेत्रवासियों में काफी हर्षोल्लास का माहौल है।

झारखंड के कोटालपोखर गांव के सनातनी राष्ट्रवादियों ने धूमधाम से मनाया भारतीय वैदिक नववर्ष 2079 (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा)

Image
कल भारतीय नववर्ष के अवसर पर,  नई दुर्गा मंदिर - शान्ति चौक (कोटालपोखर) में उधवा के प्रसिद्ध वैदिक पुरोहित पंडित ज्ञानचंद आर्य द्वारा “वैदिक हवन यज्ञ कार्यक्रम" को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। हवन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम आयोजक गोविन्द कुमार साहा, प्रमुख सहयोगी श्री राजेश साहा, सहयोगी पप्पू कुमार साहा,  सहयोगी सुनील शेखर गुप्ता, हुरू आर्य जी, श्री रंजीत साहा, बप्पी साहा, सुनील साहा, गणेश आर्य, सत्यम आर्य, श्री शंकर माली, राजीव रंजन, शिवलाल रजवार साथ ही संस्कृति क्लासेज के छात्राएं भी उपस्थित हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य रूप से राजेश साहा, नारायण यादव (फूलचुवा), भवेश साहा (डीपू रोड), राजेश साहा (गुरु मार्केट), अरुण साहा (मेडिकल), राजू साहा, परशुराम साहा (हिरणपुर) आदि जागरूक सामाजिक लोगों ने यथासंभव अपना सहयोग दिया। हवन के पश्चात, वैदिक पंडित ज्ञानचंद आर्य जी ने अपने उदबोधन में राष्ट्रहित, सनातन संस्कृति हित में समाज को सदैव तत्पर रहने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा- हमें सदैव सत्य का अनुसरण तथा असत्य के त्याग करने में आगे रहना चाहिए। आज हमारे समाज में अनेक ...