Posts

Showing posts from August, 2024

कोटालपोखर थाना प्रभारी पहुंचे स्कूली बच्चों के बीच, रोड सेफ्टी को लेकर किया सभी विद्यार्थियों को जागरूक

Image
झारखंड: साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना प्रभारी ओपी चौहान ने सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरुकता को लेकर सेंट जेवियर्स स्कूल कोटालपोखर पहुंचे। वहां उन्होंने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर काफी जागरूक किया। थाना प्रभारी ने सड़क पर चलने के नियम कायदे, वाहनों तथा हेलमेट से जुड़े विषयों तथा उनकी महत्ता को लेकर विद्यार्थियों के बीच उन्होंने सकारात्मक जागरूकता फैलाई।  बताते चलें कि इन दिनों लगातार थाना प्रभारी ओपी चौहान कोटालपोखर थाना क्षेत्र में अलग अलग विद्यालयों में पहुंचकर रोड सेफ्टी को लेकर बच्चों को जागरूक कर रहे हैं। इनके इस कदम का अभिभावक तथा विद्यालयों के शिक्षक जमकर तारीफ कर रहे हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर थाना क्षेत्र के प्रत्येक लोगों को जागरूक होना चाहिए, जिससे लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हो सके।  ध्यान रहे कि वाहनों की तेज गति से ज्यादा अपनी जीवन की गति प्यारी होती है क्यूंकि घर पर कोई आपका अपना इंतजार कर रहा होता है। इसलिए सड़क किनारे साइन बोर्ड पर लिखा होता है सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। वाहन चलाते समय हमें बिल्कुल ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।

बंगलादेश की जेल पर हमला, कई आतंकियों सहित 518 कैदी हथियार लेकर भागे

Image
बांग्लादेश, ढाका: भारत की सीमा से महज सौ किमी दूर स्थित शेरपुर जेल पर उग्र भीड़ ने कल रात हमला बोल दिया तथा जेल के गेट में आग लगा दी। हमले के बाद एक-दो नहीं 518 कैदी भाग निकले, इनमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के 18-20 आतंकी भी हथियार के साथ फरार हो गए हैं। यह भारत के लिए चिंता की बात है, ये आंतकी भारत की सीमा में घुसकर किसी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि भारत-बांग्लादेश सीमा पर कल सुबह से बीएसएफ के जवान हाई एलर्ट पर हैं, लेकिन आतंकियों के जेल से भागने की खबर के बाद सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है। बीएसएफ के डीजी दलजीत सिंह ने भी कल सीमा का दौरा किया था। उधर बंगलादेश में कल हुए तख्ता पलट के बाद कल रात भर देश के कई शहरों से भारी हिंसा की खबर है तथा वहां हिंदुओं के घरों व धार्मिक स्थलों पर भी हमले की खबर है। हालांकि वहां की सेना ने भारत को आश्वासन दिया है कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जाएगी। इस बीच अब सेना उपद्रवियों पर काबू करने में जुट गई है, सेना के जवान ढाका में हवाई फायरिंग कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शेख हसीना के भागने से खुश होकर सेना के जवानों द्वारा ये ह...

पाकिस्तान की राह पर बांग्लादेश तख्तापलट में शामिल थी सेना 6 महीने से चल रही थी साजिश

Image
बांग्लादेश में अचानक हुई तख्तापलट के कारण: बांग्लादेश में जिस तरह से शेख हसीना सरकार का तख्तापलट किया गया और सेना कि जो भूमिका सामने आई। उससे साफ हो गया है कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार को हटाने की साजिश 6 महीना पहले से ही शुरू हो गई थी। इस साजिश में बांग्लादेश के बड़े अधिकारियों से लेकर जमात-ए- इस्लामी शामिल था। इस तख्तापलट की साजिश में बाहरी देशों से लगातार फंडिंग हो रही थी। इस बाहरी ताकत ने सेना और जमात-ए-इस्लामी की सहारा लेकर छात्रों के जरिए तख्ता पलट को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 के बाद इस तख्ता पलट की कहानी लिखनी शुरू हो गई थी। इस दौरान जमाते-ए-इस्लामी और बांग्लादेश की सेना की बड़े-बड़े अधिकारीयों की बैठकें भी हुई थी। जिसका पता शेख हसीना की खुफिया विंग नहीं लगा पाई। इसी साजिश के तहत बाहरी देशों ने अपने एजेंडा के तहत बांग्लादेश की सेना और जमात-ए -इस्लामी के जरिये अपना निशाना साधा। छात्रों ने जो अपने रिजर्वेशन के नाम पर दंगा और फसाद शुरू किया था। संभवत उन्हें भी यह पता नहीं रहा होगा कि इसका अंत शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट से होगा। आखिर किसके राह पर चल रहा...