कोटालपोखर थाना प्रभारी पहुंचे स्कूली बच्चों के बीच, रोड सेफ्टी को लेकर किया सभी विद्यार्थियों को जागरूक

झारखंड: साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना प्रभारी ओपी चौहान ने सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरुकता को लेकर सेंट जेवियर्स स्कूल कोटालपोखर पहुंचे। वहां उन्होंने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर काफी जागरूक किया। थाना प्रभारी ने सड़क पर चलने के नियम कायदे, वाहनों तथा हेलमेट से जुड़े विषयों तथा उनकी महत्ता को लेकर विद्यार्थियों के बीच उन्होंने सकारात्मक जागरूकता फैलाई। 
बताते चलें कि इन दिनों लगातार थाना प्रभारी ओपी चौहान कोटालपोखर थाना क्षेत्र में अलग अलग विद्यालयों में पहुंचकर रोड सेफ्टी को लेकर बच्चों को जागरूक कर रहे हैं। इनके इस कदम का अभिभावक तथा विद्यालयों के शिक्षक जमकर तारीफ कर रहे हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर थाना क्षेत्र के प्रत्येक लोगों को जागरूक होना चाहिए, जिससे लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हो सके। 
ध्यान रहे कि वाहनों की तेज गति से ज्यादा अपनी जीवन की गति प्यारी होती है क्यूंकि घर पर कोई आपका अपना इंतजार कर रहा होता है। इसलिए सड़क किनारे साइन बोर्ड पर लिखा होता है सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। वाहन चलाते समय हमें बिल्कुल ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।

Popular posts from this blog

+2 उच्च विद्यालय बरहरवा में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान द्वारा दो वर्ग कक्ष का किया गया उद्घाटन

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया महान वीर पुरुष गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले