Posts

Showing posts from April, 2021

दिल्ली हाइकोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार- भीख मांगो, चोरी करो मगर ऑक्सीजन दो, एक भी मौत हुई तो सरकार जिम्मेदार

Image
Big News: देश में ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना मरीज़ दम तोड़ दे रहे हैं। राजधानी दिल्ली में स्थित मैक्स अस्पताल को तो ऑक्सीजन सप्लाई के लिए देर रात दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करना पड़ा।  ऐसे हालात इसलिए भी हैं क्योंकि केंद्र सरकार सक्रिय होकर मरीज़ों के लिए अस्पतालों में प्रबंध नहीं करवा पा रही है।  इसी पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार को फटकार लगते हुए कहा, “भीख मांगिए, उधार मांगिए लेकिन अस्पतालों तक ऑक्सीजन पहुंचिए। हम ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों को मरता हुआ नहीं देख सकते।”  दरअसल, बुधवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में केवल रात 9 बजे तक के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बची थी।  इसी के चलते अस्पताल ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जेंट याचिका दायर कर ऑक्सीजन की मांग की, ताकि अस्पताल में भर्ती 1400 मरीज़ों की जान खतरे में न पड़े।  इसके बाद रात 8 बजे कोर्ट ने सुनवाई करते हुए केंद्र को बिना देरी ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने का आदेश दिया। मैक्स अस्पताल तक समय रहते ऑक्सीजन पहुंचा दी गई।  उसके बाद सुनवाई करने वाली पीठ रात 9.20 बजे दुबारा इकठ्ठा हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगते हुए कहा कि ...