हल्ला बोल भारत: पब्जी तो हुआ बैन, आखिर कब लॉन्च होगा देश का अपना 'Fou - G game'?


भारत के युवाओं में सबसे फेमस गेमिंग एप PUBG को बैन कर दिया गया है। पबजी बच्चों और युवाओं के बीच बहुत पॉपुलर रहा है। भारत में पबजी खेलने वाले लाखों की संख्या में रही है, जिनमें अधिकतर यूजर्स युवा हैं। यूथ में पबजी एडिक्शन इतना ज्यादा रहा है कि अब वो अल्टरनेटिव गेमिंग एप्स खोज रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके नए गेमिंग एप FAU-G की जानकारी दी है। अक्टूबर के शुरू या अंत तक इस एप को लॉन्च किया जा सकता है।
अक्षय ने लिखा है, “FAU-G गेम में प्लेयर्स को एंटरटेनमेंट के साथ-साथ हमारे सोल्जर्स के बलिदान के बारे में भी जानने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि इस गेम से जो भी प्रॉफिट होगा, उसका 20 प्रतिशत “भारत के वीर” ट्रस्ट को जाएगा. ये ट्रस्ट होम मिनिस्ट्री ने शहीद जवानों के परिवार वालों की मदद के लिए बनाया है.”
बता दें भारत में PUBG और 118 एप्लीकेशन्स को बैन कर दिया गया है। ये फैसला सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से लिया गया है। यह कार्रवाई पूर्वी लद्दाख के पैंगॉन्ग त्सो में भारतीय क्षेत्र में चीनी घुसपैठ की ताजा कोशिशों के बाद हुई है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नेशनल सिक्योरिटी और यूजर्स की प्राइवेसी का हवाला देते हुए, इन एप्स पर प्रतिबंध लगाया है। मंत्रालय के अनुसार, इस कदम से करोड़ों भारतीय मोबाइल यूजर्स के हितों की रक्षा होगी।
बैन किए गए एप्स में पबजी मोबाइल लाइट, वीचैट वर्क, कैम कार्ड, लूडो वर्ल्ड-लूडो सुपर स्टार, एपलॉक, ब्यूटी कैमरा प्लस जैसे एप शामिल हैं। सरकार ने पबजी पर उस समय प्रतिबंध लगाया है, जब इसने अपने 1.0 वर्जन के साथ अपडेट की घोषणा की।

Popular posts from this blog

+2 उच्च विद्यालय बरहरवा में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान द्वारा दो वर्ग कक्ष का किया गया उद्घाटन

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया महान वीर पुरुष गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले