दिल्ली हाइकोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार- भीख मांगो, चोरी करो मगर ऑक्सीजन दो, एक भी मौत हुई तो सरकार जिम्मेदार


Big News: देश में ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना मरीज़ दम तोड़ दे रहे हैं। राजधानी दिल्ली में स्थित मैक्स अस्पताल को तो ऑक्सीजन सप्लाई के लिए देर रात दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करना पड़ा।  ऐसे हालात इसलिए भी हैं क्योंकि केंद्र सरकार सक्रिय होकर मरीज़ों के लिए अस्पतालों में प्रबंध नहीं करवा पा रही है।  इसी पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार को फटकार लगते हुए कहा, “भीख मांगिए, उधार मांगिए लेकिन अस्पतालों तक ऑक्सीजन पहुंचिए। हम ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों को मरता हुआ नहीं देख सकते।”  दरअसल, बुधवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में केवल रात 9 बजे तक के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बची थी।  इसी के चलते अस्पताल ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जेंट याचिका दायर कर ऑक्सीजन की मांग की, ताकि अस्पताल में भर्ती 1400 मरीज़ों की जान खतरे में न पड़े।  इसके बाद रात 8 बजे कोर्ट ने सुनवाई करते हुए केंद्र को बिना देरी ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने का आदेश दिया। मैक्स अस्पताल तक समय रहते ऑक्सीजन पहुंचा दी गई।  उसके बाद सुनवाई करने वाली पीठ रात 9.20 बजे दुबारा इकठ्ठा हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत नहीं होनी चाहिए।  इसी के साथ कोर्ट ने केंद्र को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत होती है तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी। कोर्ट ने केंद्र सरकार को कोरोना महामारी पर नेशनल प्लान प्रस्तुत करने की मांग किया। बताते चलें कोर्ट के फटकार के बाद ही प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी बंगाल चुनाव रैली रोक दी है और कोरोना महामारी पर नियंत्रण एवं समाधान हेतु लगातार चर्चा के लिए बैठक ले रहे हैं।

Popular posts from this blog

+2 उच्च विद्यालय बरहरवा में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान द्वारा दो वर्ग कक्ष का किया गया उद्घाटन

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया महान वीर पुरुष गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले