पत्थर माफियाओं की मौज ही मौज, झारखंड के इस क्षेत्र के लोग डर रहे दुर्घटनाओं से हर रोज
(पर्याप्त सबूत एवं तथ्यों के आधार पर)
साहिबगंज, झारखंड: मिली जानकारी के मुताबिक़, राज्य के साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड
अंतर्गत क्षेत्र कोटालपोखर में दिनांक 01.06.2021 मंगलवार रात्रि 10 बजे एक (बोल्डर से ओवरलोड 12 चक्का) भारी वाहन जो कि स्टेट बैंक केे सामनेे स्थानीय व्यक्ति के घर में घुस गया, जिससे मकान को भारी
नुकसान हुआ, हालांकि घर के लोग बाल-बाल बचे। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नम्बर WB-65C-0448 है। हकीकत बताएं तो यह
जर्जर सड़क आवागमन करने योग्य अब नही रहा। जबकि इस जर्जर सड़क में ओवरलोड भारी
वाहनों का संचालन काली कमाई के लालच में आकर क्षेत्र के तथाकथित पत्थर माफिया,
कोयला माफिया, लकड़ी माफिया, बालू माफिया के द्वारा किया जाता रहा है। अंदेशा है कि
पुलिस प्रशासन की मिली भगत से यह धंधा इतनी बेखौफ तरीके से जोरों पर है। पूर्व
में भी कई बार इसी सड़क पर दुर्घटना हुआ है, जो कि रेलवे फाटक से बंगाल की सीमा तक
वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी हुई है। जबकि ग्रामीण विकास मंत्री जी का आवास
मात्र पांच किलोमीटर के नजदीक है, फिर भी सड़क की ऐसी दयनीय स्थिति है। बताते चलें, सड़क दुर्घटना से पीड़ित व्यक्तियों के नाम इस प्रकार है - नन्द कुमार साह, पिता स्व
रघुनाथ साह एवं कुसुम देवी, पति स्व टीकनारायण साह।
सोशल मीडिया में एक जागरूक ग्रामीण ने अपनी राय रखा वो कुछ इस प्रकार है कि पिछले वर्ष सड़क निर्माण हेतु समाज के ही कुछ युवाओं- ग्रामीणों द्वारा सड़क आंदोलन किया गया था, लेकिन पूर्व थाना प्रभारी ने कुछ आंदोलनकारी युवाओं को झूठे केस में फंसा देने जैसी साजिश करने के कारण आंदोलन ठप पड़ गया था। हालांकि सच्चाई क्या है यह तो जांच का विषय है?
अपराध का गढ़ बनता इस क्षेत्र में जल्द से जल्द उच्च स्तरीय जांच बैठनी चाहिए। जिससे यह क्षेत्र भय, भ्रष्टाचार मुक्त होकर विकास की ओर बढ़ सके।
