कोटालपोखर में कल से आरम्भ होने जा रहा है श्रीराम कथा, सुबह धूमधाम से निकलेगी पावन कलशयात्रा: मीडिया प्रभारी





साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत कोटालपोखर गांव में कल 25 अप्रैल से श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम मीडिया प्रभारी गोविंद कुमार साहा (पत्रकार) के अनुसार श्रीराम कथा का आयोजन, दिनांक 25 अप्रैल से लेकर 2 मई तक सात दिवसीय किया जाएगा। जिसमें मुख्य कथावाचक के रूप में देवी लक्ष्मीरानी एवं देवी राधा रानी जी होंगी। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन कराने हेतु श्रीराम कथा समिति बनाई गई है। जिसमें अध्यक्ष काली प्र साहा, सचिव जय प्रकाश साहा, कोषाध्यक्ष मधुसुदन साहा एवं अन्य सदस्यों को समिति एवं कार्यक्रम संभालने का दायित्व मिला है। इधर समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से यथासंभव सहयोग की अपेक्षा किया है ताकि कथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो पाए। साथ ही बताते चलें कि कल सोमवार सुबह 7 बजे के लगभग उच्च विद्यालय मैदान से पावन कलश यात्रा झाँकी धूमधाम से निकाला जाएगा। क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया है कि सभी रामभक्त इस पावन कलशयात्रा में अवश्य भाग लें। पुरुषों के साथ साथ देवियां, कन्याएं जरूर सम्मिलित हों। कलश यात्रा एवं श्रीराम कथा आयोजन की सारी तैयारियां जोर शोर से चल रही है, क्षेत्र में पूरी तरह उत्सव सा माहौल है।

Popular posts from this blog

+2 उच्च विद्यालय बरहरवा में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान द्वारा दो वर्ग कक्ष का किया गया उद्घाटन

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया महान वीर पुरुष गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले