श्री राम कथा का प्रथम दिवस रहा सुखदपूर्ण, प्रात: भव्य रूप में निकला कलश यात्रा तो वहीं शाम को हुई कथा की सफल शुरुआत

 


झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अन्तर्गत कोटालपोखर उच्च विद्यालय मैदान में कल 25 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम तरीके से श्री राम कथा कार्यक्रम की सफल शुरुआत हुई। सर्वप्रथम प्रातः उच्च विद्यालय मैदान से झरना मंदिर तक भव्य कलश यात्रा की झांकी निकाला गया। तत्पश्चात, निर्धारित समय शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। मानस मंजरी कथावाचक देवी लक्ष्मीरानी एवं देवी राधा रानी जी ने श्रोताओं, भक्तजनों का राम चरित मानस के सुंदर वचनों से मन मोह लिया। प्रथम दिन के कथा कार्यक्रम में महिलाओं, कन्याओं ने भारी संख्या में भाग लिया। तो वहीं पुरुषों की संख्या थोड़ी कम दिखाई दिया। हालांकि उम्मीद है कि आज दूसरी दिवस पर भक्तजनों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी। बताते चलें कि श्री कथा कार्यक्रम के आयोजन होने से जगह जगह दुकानें भी लग गए हैं। क्षेत्र में चारों ओर खुशी उल्लास का माहौल है। सात दिवसीय कथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य समिति के अलावा एक स्वतंत्र युवा समिति का गठन, जिम्मेदारी के साथ किया गया है। ताकि सभी कार्यों को ठीक ढंग से किया जा सके। कथा उपरांत, इस विषय हेतु एक महत्त्वपूर्ण बैठक भी हुई थी। क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में उचित सहयोग करने की अपील समिति की ओर से किया गया है।



Popular posts from this blog

+2 उच्च विद्यालय बरहरवा में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान द्वारा दो वर्ग कक्ष का किया गया उद्घाटन

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया महान वीर पुरुष गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले