बरहरवा की माटी का लाल मौसम कुमार ने किया पूरे राज्य में नाम रोशन, पावर लिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल, उठाया 305 केजी वजन



बरहरवा, साहिबगंज - जानकारी के मुताबिक, भारत पावर लिफ्टिंग महासंघ से मान्यता प्राप्त संघ पावरलिफ्टिंग संगठन झारखंड के बैनर तले झारखंड राज्य रांची के विशालाक्षी बैंक्विट हॉल रातू रोड में संपन्न हुए राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में साहिबगंज जिले के बरहरवा निवासी मनोज कुमार भगत उर्फ लालमोहन के पुत्र मौसम कुमार ने 53 केजी शारीरिक भार इंकवेप्ट वर्ग में कुल 305 केजी वजन उठाकर पूरे राज्य में प्रथम स्थान  प्राप्त किया है। संघ के द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया है। बता दें कि उक्त प्रतियोगिता में पूरे राज्य भर से कुल 210 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। 


जिसमें साहिबगंज जिले के अंतर्गत बरहरवा के मौसम ने कुल आईपीओ 305 केजी भार उठाकर साहिबगंज जिले का नाम रोशन किया है। इस संबंध में मौसम कुमार ने बताया कि वह अपना प्रारंभिक दौर में बरहरवा हाटपाडा स्थित फिटनेस फैक्ट्री जिम में अभ्यास प्रारंभ किया था। तत्पश्चात झारखंड पुलिस सेवा में कार्यरत उनके गुरु कोच संजीव रंजन के दिशा निर्देश पर अपना आगे का सफर जारी रखते हुए आज पूरे राज्य स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। मौसम ने बताया कि अब उनका अगला सपना है कि पूरे राष्ट्रीय स्तर पर साहिबगंज के साथ-साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन करना ही एक लक्ष्य बचा हुआ है। पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर उनके माता-पिता एवं उनके मित्रगणों ने उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी है।



Popular posts from this blog

+2 उच्च विद्यालय बरहरवा में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान द्वारा दो वर्ग कक्ष का किया गया उद्घाटन

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया महान वीर पुरुष गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले