सांसद विजय हांसदा ने किया पथरिया - अगलोई सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
बरहरवा/सहिबगंज: बरहरवा प्रखण्ड के पथरिया गांव में आज गुरुवार को राजमहल के सांसद विजय हांसदा ने पथरिया से अगलोई तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सांसद विजय हांसदा ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पानी, राशनकार्ड, विधवा पेंशन, पीएम आवास योजना व तीन माह से राशन न मिलने जैसी समस्या से अवगत कराया। वही ग्रामीणों ने बाभनी नदी में छठ घाट निर्माण की मांग किया। सांसद विजय हांसदा ने उपस्थित सभी लोगों को भरोसा दिलाया कि समस्या का समाधान का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। झारखंड सरकार के प्रयास से राज्य में विकास हुआ है। सांसद विजय हांसदा ने बताया कि बरहरवा, उधवा, राजमहल,तालझारी के कई सड़क का आज शिलान्यास होना है। राजमहल लोकसभा के अंतर्गत कई सड़को का शिलान्यास हो चुका है। लगातार इन्फ्रास्ट्क्चर एवं सड़क को लेकर राज्य सरकार काफी गम्भीर है कि कनेक्टिविटी बढ़ाई जाय। सरकार के योजना अनुसार तीन कमरों के अबुआ आवास दिया जायेगा। उसकी पहल व प्रयास आगे बढ़ गई है। मौके पर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष गफूर ,सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू , प्रखण्ड सचिव प्रदीप साहा, अब्दुल रउफ, मनोज मुर्मू, अल्ताफ हुसैन के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

