एनवाईकेएस ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, “पहले करें मतदान फिर करें जलपान" का हुआ आह्वान

उधवा: नेहरू युवा केंद्र संगठन साहिबगंज के जिला युवा अधिकारी के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान आतापुर में चलाया गया।  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजीत कुमार ने क्लब के युवाओं के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया और सभी को मतदाता शपथ दिलाया। और कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो साथ ही उसमें  सक्रिय भागीदारी होना चाहिए। वहीं स्थानीय मुखिया पैका हेंब्रम ने कहा कि जिनका भी आयु 18 वर्ष हो चुका है वे अपना वोटर कार्ड जरूर बनाएं और "पहले करें मतदान, फिर करें जलपान" का आह्वान किया इस दौरान बाबूलाल मुर्मू, बेटका सोरेन, साहेब सोरेन, सोमाय टुडू बिट्टू सोरेन, शगुन हेंब्रम, जीसू मुर्मू, तालबेटा हेंब्रम, और  स्थानीय सम्मानित जन मौजूद रहें।।

Popular posts from this blog

+2 उच्च विद्यालय बरहरवा में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान द्वारा दो वर्ग कक्ष का किया गया उद्घाटन

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया महान वीर पुरुष गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले