शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें पावन होली, हुड़दंगियों पर प्रशासन की होगी नजर: थाना प्रभारी कोटालपोखर
कोटालपोखर ब्रेकिंग: हमारे थाना क्षेत्र में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों का त्यौहार पावन होली को मनाने के लिए कोटालपोखर थाना परिसर में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रखण्ड उप प्रमुख अब्दुल कादिर, जिला परिषद सदस्य प्रकाश टोप्पो सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न सम्प्रदाय के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान थाना प्रभारी एसआई ओमप्रकाश चौहान जी मौके पर मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने शांति समिति के सभी सदस्यों से आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। इसको देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जायेगी। साथ ही इस रंगों के त्योहार पर हुड़दंग मचाने वाले को पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। पावन होली के दिन विशेष गस्ती दल क्षेत्र में लगातार गस्त लगाएगी। बैठक में श्री राजीव गुप्ता आरटीआई एक्टिविस्ट, प्रखण्ड उप प्रमुख अब्दुल कादिर, जिला परिषद सदस्य प्रकाश टोप्पो, कोटालपोखर पंचायत मुखिया सेरोफिना हेमब्रम, उपमुखिया संध्या देवी, पंचायत समिति सदस्य रंजीत साहा, वार्ड सदस्य चंदा देवी, आजसू नेता प्रणव साहा, झामुमो प्रखण्ड सचिव प्रदीप साहा, दरियापुर मुखिया मो इस्तियाक, विकास भगत, गुलाम रब्बानी, इकबाल, सुनील गुप्ता, मो. कलाम एवं पत्रकार बंधुगण समेत अन्य शांति समिति सदस्य उपस्थित थे।
