सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, अबीर ग़ुलाल से किया गया होली का स्वागत
कोटालपोखर ब्रेकिंग: यूं तो होली है रंग, अबीर, ग़ुलाल का रंग बिरंगा खुशियों भरा त्यौहार। जब बात खुशियाँ मनाने की आए तो कौन भला ऐसा अवसर से पीछे हटना चाहेगा। रंग बिरंगी होली का स्वागत करने के लिए आज शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर के प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें प्रधानाचार्य श्री तुलसीमंडल जी ने बताया कि होली एक प्रेम उत्साह का पर्व है, जिसमें बुराई पर अच्छाई का जीत होती है। इसके बाद सभी भैया - बहनों ने सभी आचार्यों को गुलाब, अबीर लगाकर आशीर्वाद लिए। इसके बाद सभी भैया - बहन आपस में गुलाल अबीर लगाकर काफी उत्साहित दिखे। होली मिलन समारोह में प्रधानाचार्य तुलसी मंडल जी, आचार्य विकास चंद्र साह, अनुप लाल रजक, भीम घोष, विप्लव सिंह, रोहित साहा, प्रिया भारती, सुषमा जी सभी उपस्थित रहे ।


