कोटालपोखर बाजार में हुई सड़क दुर्घटना सामान्य नहीं, इससे सबक लेनी की क्यों है जरूरत जानिये?


साहिबगंज, झारखंड: कोटालपोखर, यह नाम तो आपने सुना ही होगा! मिली जानकारी के मुताबिक साहिबगंज जिले का सबसे प्रसिद्ध क्षेत्र कोटालपोखर के रेलवे फाटक से लगभग 100 मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार से आ रही है हाइवा ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। घटना बीती रविवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे की है। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का नाम सोना कर्मकार जो कि फाटक की ओर से अपने पल्सर मोटरसाइकिल से बाजार की ओर जा रहा था, इतने में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक (JH16 G9877) के चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोटालपोखर थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को नियंत्रण में लिया तथा गंभीर रूप से घायल युवक सोना कर्मकार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर आक्रोशित युवक के परिजनों ने घटनास्थल पर न्याय के लिए हंगामा कर दिया, जिसे मौक़े पर सीओ तथा एरिया इंस्पेक्टर अपने दल बल के साथ पहुँच सभी से बातचीत कर मामले को नियंत्रण में लिया। संबंधित मामले पर कांड संख्या 13/24 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।


क्यों होती है इतनी सड़क दुर्घटनाएँ, कौन है जिम्मेदार?
बताते चलें कि कोटालपोखर थाना क्षेत्र में पत्थर माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है, जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनायें होती रही है। मुख्य कारण, भारी वाहन हो या ट्रैक्टर ये अपने तेज रफ़्तार के कारण बदनाम है। कभी चोरी छिपके ओवरलोडिंग तो कभी बिना माइनिंग के ये वाहनों को काफ़ी रफ़्तार से भगाते दिखाई देते हैं। क्यूंकि इन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा पकड़े जाने का भय रहता है। स्थानीय प्रशासन को इन अवैध कार्य करने वालों के मनोबल को तोड़ना होगा, ताबड़तोड़ कार्रवाई करनी होगी। हालांकि नये थाना प्रभारी महोदय ने क्षेत्र में आते ही मोर्चा संभाल लिया है तथा अवैध तंत्र के विरुद्ध इनके द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से बहुत जल्द क्षेत्र में हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता अभियान शुरू होने वाली है।
साथ ही कोटालपोखर बाजार क्षेत्र में नो एंट्री नियम का सख़्ती से पालन करवाना होगा ताकि लोग सुरक्षित रह सके। स्थानीय प्रशासन की कड़ी निगरानी के बाद भी अवैध मानसिकता के लोग मनमानी तरीके से नो एंट्री के नियम को तोड़ते दिखाई देते हैं। इसपर जल्द से जल्द सख़्ती होनी चाहिए।

(गोविन्द कुमार साह की विशेष रिपोर्ट)

Popular posts from this blog

+2 उच्च विद्यालय बरहरवा में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान द्वारा दो वर्ग कक्ष का किया गया उद्घाटन

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया महान वीर पुरुष गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले