उत्तरप्रदेश के नगरपालिका सिद्धार्थनगर में स्वच्छता पे उठ रहे हैं सवाल, जानिए रिपोर्ट ?
उत्तरप्रदेश, सिद्धार्थनगर ब्रेकिंग: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका सिद्धार्थनगर नवीन मंडी थरौली में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जहां जिम्मेदार कोई सुध नहीं ले रहे हैं। मेन गेट के सामने नालियां गंदगी से खचाखच भरी हुई है, जहां आए दिन स्कूली बच्चे जाने के क्रम में नाक बंद करके जाते हैं। नालियों पर कोई ढक्कन नहीं लगा हुआ है और गंदगी का पूरा ढेर सड़क पर लगा हुआ है। नालियों में पूरा खचाखच गन्दगी भरा है जिससे बीमारियां फैल रही हैं लेकिन कोई भी जिम्मेदार यहां देखने वाला नहीं। डिजिटल स्वच्छता एप पर शिकायत पोस्ट करने पर भी ना कोई सुनवाई हो रही है ना ही इधर कोई सफाई हो रही है। समय से यहां सफाई कर्मी नही आते है जिसके कारण रोजाना सफाई नहीं हो पाती है।
इन्हीं गंदगियों के वजह से लोग यहां, लघु शंका गेट के बगल में करते हैं। खुले हुए जगह पर जहां खड़ा होना दुश्वार हो गया है। आम जनता और सड़क के किनारे जितने परिवार रहते हैं, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। और तो और सब्जी मंडी गेट के ठीक सामने दारू की भट्टी है। जहां सुबह मंडी के समय पर लोग अपनी गाड़ियां खड़ा करके जाम लगा देते हैं।
ना कोई यहां पार्किंग की व्यवस्था है ना सफाई की व्यवस्था है और ना ही पेयजल की कोई सुचारु व्यवस्था है। नगर पालिका के तरफ से भी ना यहां कोई पार्किंग की व्यवस्था है ना पेयजल की व्यवस्था है ना कोई यहां देखने वाला है। संबंधित नगरपालिका अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, लोकल मीडिया बंधु, नगरप्रशासन को इधर ध्यान देना चाहिए ताकि जल्द से सभी व्यवस्थाएं आम जनता के लिए उपलब्ध हो पाएं।(हल्ला बोल भारत न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट)
