बिग ब्रेकिंग: OTT Platforms Blocked, सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) ने लगातार अश्लील कंटेंट परोसने वाले 18 OTT platforms को कर दिया block!
अब इंटरनेट के जरिये अश्लीलता परोसने के मामले में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 18 ओटीटी (18 OTT) प्लेटफॉर्म OTT Platform Blocked को भारत में ब्लॉक कर दिया है, आरोप है कि बार बार चेतावनी देने के बावजूद इन प्लेटफॉर्म्स ने अश्लीलता फैलाने वाले कंटेट परोसना बंद नहीं किया, इसलिए इन पर कार्रवाई की गई है। इस के साथ ही I&B मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर कई अकाउंट्स बंद किये गये हैं। इसमें ट्वीटर (X), इंस्टाग्राम (Instagram) और सोशल मीडिया वेबसाइट्स शामिल हैं!
भारत सरकार ने देश भर में 18 बेवसाइट, 10 एप्स और ओटीटी प्लेटफार्म पर 57 सोशल मीडिया एकाउंट बंद कर दिये हैं! सरकार ने ये सभी सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के तहत ब्लॉक किया है। Voovi, Yessma, Dreams Films, Uncut Adda, , X Prime, Tri Flicks Neon X VIP, Hunters, Rabbit, Besharams Xtramood, MoodX, Mojflix, Nuefliks, Hot Shots VIP, , Chikooflix ,Prime Play और Fugi जैसे नाम शामिल हैं! दरअसल, सरकार का तर्क यह है कि बार बार चेतावनी देने के बावजूद इन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील गंदे कंटेट आना बंद नहीं हुआ। इसपर लगातार महिलाओं को आपत्तिजनक और अपमानजनक स्थिति में दिखाया जा रहा था। इन प्लेटफार्म्स पर नग्नता और अश्लीलता को अलग अलग तरीकों से परोसा जा रहा था। यहां तक कि शिक्षक और छात्र जैसे पवित्र रिश्तों को भी शर्मसार करने वाले कंटेट परोसे जा रहे थे।