खबर का असर: बदनाम रेलवे पुल नंबर 256 को किया गया बंद, हल्ला बोल भारत न्यूज़ ने प्रमुखता से चलाई थी ख़बर, हरकत में आए अधिकारी

 

कोटालपोखर ब्रेकिंग: विजयपुर से सटे रेलवे पुल नंबर 256 में लगातार बिना माइनिंग के वाहनों की अवैध पासिंग का खेल लोकल पासिंग गिरोह तथा कुछ पत्थर माफियाओं द्वारा किया जा रहा था, लेकिन हल्ला बोल भारत न्यूज़ ने प्रमुखता से इस अवैध कार्य के खिलाफ ख़बर के माध्यम से हल्ला बोलना शुरू किया, तब जाकर अधिकारियों ने बीते शनिवार को आनन फानन में बदनाम रेलवे पुल 256 को जेसीबी द्वारा मलबा पत्थर आदि से बंद करवा दिया।
लेकिन सवाल उठता है क्या ऐसी कार्रवाई से यहाँ अवैध पासिंग का खेल बंद होगा?
क्यूंकि पूर्व में भी अधिकारियों द्वारा इस पुल को लोहे के खम्भो द्वारा पूरी तरह बंद कर दिया था, परन्तु असामाजिक तत्वों ने इन मजबूत स्तम्भ को भी टेढ़ा कर दिया। इससे यहाँ के पासिंग गिरोह का मनोबल बहुत बढ़ गया है ऐसा इस कृत्य से पता चलता है। ऐसे लोगों को बस अवैध धंधे से काली कमाई चाहिए, चाहे सरकारी राजस्व को चुना ही क्यों ना लगे। तो फिर हमने भी ठाना है कि अंजाम कुछ भी हो, कोटालपोखर थाना क्षेत्र में ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ उजागर करने का हमारा अभियान लगातार जारी था, जारी है और जारी रहेगा।

Popular posts from this blog

+2 उच्च विद्यालय बरहरवा में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान द्वारा दो वर्ग कक्ष का किया गया उद्घाटन

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया महान वीर पुरुष गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले