सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में नये सत्र हेतु किया गया हवन कार्यक्रम
![]() |
| (हल्ला बोल भारत न्यूज़ नेटवर्क) |
कोटालपोखर, बरहरवा: कल दिनांक 02.04.2024 को सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर के प्रांगण में हवन पूजन, हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसी मंडल जी, विद्यालय समिति सचिव भावेश साह, आचार्य अनुप लाल रजक भीम घोष, विप्लव सिंह, सुषमा कुमारी, प्रिया भगत, रेखा अग्रवाल एवं अन्य सभी भैया बहन सम्मिलित रहे ।
