सालों से बंद पड़ा है शौचालय, हो रहा ताले खुलने का इंतजार?

कोटालपोखर ब्रेकिंग: सालों से बंद पड़ी शौचालय अपने जर्जर अवस्था को धीरे धीरे प्राप्त हो रही है। शांति चौक, दुर्गा मंदिर के सामने आज भी इस शौचालय के जंग लगे ताले अपने खुलने का इंतजार कर रही है। ये सार्वजनिक शौचालय अगर खुल जाए तो आमलोगों का भला हो जाएगा। क्यूंकि लोगों के लिए इमरजेंसी शौच इत्यादि का इधर कोई मजबूत व्यवस्था दिखाई नहीं देता, अगर है भी तो बंद पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये शौचालय +2 उच्च विद्यालय कोटालपोखर के दायरे में आता है। इसका निर्माण सालों पहले +2 उच्च विद्यालय कोटालपोखर के पूर्व प्रधानाध्यापक शेख सईद अली के कार्यकाल के दौरान हुआ था। जबकि ये आजतक बंद पड़ा है। शौचालय के आसपास घास-फुस जम गए हैं तथा झाड़ियों ने जगह बना ली हैं। शौचालय के दरवाजे धूल फाँक रहे हैं। झाड़ियों में कीड़े मकोड़ों का डेरा है। इसलिए शौचालय के आसपास की साफ-सफाई तथा शौचालय का खुलना दोनों ही बहुत जरुरी है। वैसे कोई भी इस शौचालय के बाहर का बिगड़ा स्वरुप देखकर अंदर का अंदाजा नहीं लगा सकता, क्यूंकि बताया जाता है अंदर बेहतर सुविधाएं दी गई हैं। हालांकि इस बारे में हमने +2 उच्च विद्यालय कोटालपोखर के वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेशचंद्र मंडल जी से बात किया। उन्होंने अपनी तत्परता दिखाते हुए कहा कि हम इस विषय पर अविलम्ब विचार - विमर्श कर शौचालय खुलवाने का शीघ्र प्रयास करेंगे। अगर शौचालय खुलती है और आम जनमानस इसका उपयोग करती है तब रोजाना उचित साफ - सफाई तथा निरंतर देखभाल की आवश्यकता होगी।

Popular posts from this blog

+2 उच्च विद्यालय बरहरवा में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान द्वारा दो वर्ग कक्ष का किया गया उद्घाटन

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया महान वीर पुरुष गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले