पत्थर माफियाओं द्वारा कोटालपोखर पुलिस बल पर हमला मामले में छह नामजद पर केस दर्ज, छानबीन शुरू

कोटालपोखर ब्रेकिंग : इस क्षेत्र के पत्थर माफियाओं का इतना मन बढ़ गया है कि इस बार तो लोकल पत्थर माफिया क्षेत्र के रक्षक यानि कोटालपोखर पुलिस बल के ऊपर ही हमला करने की गलती कर बैठे । मिली जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार की रात्रि कोटालपोखर थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज मयूरकोला के नजदीक कोटालपोखर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौहान जी अपने दल बल के साथ ट्रक तथा ट्रैक्टर वाहनों को रोककर माइनिंग चालान की जाँच कर रहे थे, इसी दौरान अचानक बेशर्म पत्थर माफियाओं द्वारा पुलिस बल के ऊपर पथराव किया गया। इस परिस्थिति में स्थानीय पुलिस बल अपना बचाव हेतु पीछे हटी तो मौक़े का फायदा उठाकर पत्थर माफिया समूह अपना अपना ट्रैक्टर और ट्रक लेकर भाग निकले वहाँ से। हालांकि वैसी स्थिति में भी पुलिस ने एक ट्रक (WB 45/7272) को जब्त कर लेने में सफल रहे। फिलहाल इस मामले छह नामजद लोगों पर केस दर्ज हुई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बहुत जल्द कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है। कार्रवाई तगड़ी हो ताकि किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी निंदनीय घटना की पुनरावृति भविष्य में ना हो सके। बताते चलें कि इससे पूर्व भी एकबार कुछ पत्थर माफियाओं द्वारा औचक निरीक्षण में आए अधिकारी पर भयंकर पथराव किया गया था। तभी से इन पत्थर माफियाओं का मन बढ़ा हुआ है। कोटालपोखर के दबंग पत्थर माफियाओं से अबतक आम जनता, पत्रकार आदि असुरक्षित थे। लेकिन काली कमाई का लालच देखिए अब तो प्रशासन को भी ये बेशर्म माफिया लोग टारगेट किये हुए हैं। इस सम्बन्ध में आला अधिकारियों को ताबड़तोड़ कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Popular posts from this blog

+2 उच्च विद्यालय बरहरवा में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान द्वारा दो वर्ग कक्ष का किया गया उद्घाटन

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया महान वीर पुरुष गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले