सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर द्वारा धूमधाम से मनाया गया भारतीय वैदिक नववर्ष, निकली भव्य रैली
कोटालपोखर ब्रेकिंग: बीते मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर द्वारा धूमधाम से भारतीय वैदिक नववर्ष मनाने हेतु भव्य रैली निकाली गई तथा पूरे क्षेत्र में रैली घुमाया गया। प्रातः रैली में ‘भारत माता की जय' तथा ‘भारतीय नववर्ष आज है' के जोरदार नारे लगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। विद्यालय के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंधन समिति, आचार्य-आचार्या, भैया-बहन एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

