सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में की गई विभागीय टोली की शानदार बैठक, हुई महत्वपूर्ण चर्चा
सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में बीते रविवार को साहेबगंज विभाग के सभी बारह विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं स्थानीय सचिव विभाग टोली बैठक में सम्मिलित हुए । जिसमें साहिबगंज विभाग के सह विभाग प्रमुख रमेश कुमार जी की उपस्थिति रही, दीप प्रजलन एवं वंदन के साथ कार्यक्रम का शुरुआत हुआ। स्थानीय विद्यालय के सचिव भवेश कुमार साह जी के द्वारा सभी प्रधानाचार्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसी मंडल जी के द्वारा अतिथि परिचय कराया गया।
सह प्रमुख श्री रमेश जी द्वारा विद्या भारती का परिचय प्रस्तुत किया गया एवं सभी 12 विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सचिव द्वारा अपने-अपने विद्यालय का वृत्त कथन 2023-24 एवं 2024-25 का वृत्त रखा गया था। जिसमें सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदेव राम जी, प्रमोद कुमार, योगेश कुमार, हेमा जी, ए सुरेश प्रसाद जी, संजीव जी, संतोष उपाध्याय जी, बापीन कुमार दास जी, विमल महतो जी, कुशल आचार्य जी एवं स्थानीय विद्यालय समिति के सदस्य एवं सभी आचार्य उपस्थित थे। सरकारी आदेशानुसार सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों का पठन - पाठन संचालन अगले आदेश तक बाधित है।
