झारखण्ड के पाकुड़ जिले के एक होटल में गौ मांस खिलाने को लेकर हुई है मारपीट, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी पुलिस, थाने में दिया गया है आवेदन, लेकिन कार्रवाई का इंतजार?
सूत्र बताते हैं कि पाकुड़ जिले के माल पहाड़ी रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के ठीक सामने कई होटल संचालित है जहां खुलेआम गौ मांस बनाकर बेचा जा रहा है। हालांकि मामला तब सामने आई जब बीते शुक्रवार को कोटालपोखर से कुल 14 लड़के कैटरिंग के काम के लिए शादी में नगरनवी जा रहे थे। तभी इन लोगों को सूचना मिली कि आज कैटरिंग कैंसिल हो चुका है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार इनमें से कुछ लड़के ने रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने संचालित होटल में जाकर खाना मांगा। तभी होटल में कार्यरत कर्मी के द्वारा गौ मांस परोसा गया और यह बोला भी गया कि यह गौ मांस है। इतने में जब लड़के लोगों ने विरोध किया तो हाथापाई हुई जो होटल मालिक सहित अन्य आसपास के कई लोगों के द्वारा किया गया, जिसमें तीन लड़के बुरी तरह से घायल भी हुए। वही इस संबंध में रंजित साहा, सोनू यादव, विष्णु साहा ने बताया की घटना गुरुवार को शाम सात बजे की है। हमलोगों ने विरोध किया की खुलेआम प्रतिबंधित गौ मांस कैसे आप लोग बेच रहे हैं, तो होटल संचालक ने कहा कि यह हिंदुस्तान है यहां कुत्ता का भी मीट खाता है। इसी बात पर नोक झोंक हुई और देखते ही देखते आसपास के कुछ दबंग लड़कों ने मिलकर इन लोग के साथ मारपीट करने लगा। मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना से प्रशिक्षु डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन, एसआई सनातन मांझी सहित अन्य महिला एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचकर सभी पीड़ित को थाना लेकर आई और आगे की छानबीन करने लगी। वही इस मामले को लेकर नगर थाना में आवेदन दिया गया है। वही सूचना मिलने पर शहर के कई हिंदू संगठन के लोग नगर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली, वही इस संबंध में सत्य सनातन संस्था के अध्यक्ष रंजीत चौबे ने मीडिया को बताया कि इस तरह की घटना सरासर गलत है, प्रतिबंधित गौ मांस खुलकर बेचना मतलब कानून का उल्लंघन करना जैसा है। अगर इस तरह का मामला होता रहा तो वो दिन दूर नही जब शांतिप्रिय पाकुड़ का माहौल बिगड़ जायेगा। जरूरत है जिला पुलिस प्रशासन को ऐसे मामलों में शक्ति से पहल करने की।
