राजकीयकृत मध्य विद्यालय कोटालपोखर के नौ विद्यार्थियों ने नवोदय तथा छात्रवृति परीक्षाओं में दिखाया अपना हुनर का दम
हिंदी की एक प्रसिद्ध सुक्ति है - “करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान, रसरी आवत जात ते सील पर परत निशान" इसको सार्थक करते दिखाई दिए राजकीयकृत मध्य विद्यालय कोटालपोखर के नौरत्न विद्यार्थीगण। इन नौ विद्यार्थियों ने अपने लगन तथा कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय मेधा छात्रवृति और नवोदय प्रवेश परीक्षा में दम दिखाया। सालों बाद, पहली बार विद्यालय की ओर से एकसाथ इतने विद्यार्थियों ने शिक्षा की अग्निपरीक्षा में सफलता प्राप्त किया। उधर अष्टम वर्ग की परीक्षा दे चुके इन छात्र - छात्राओं ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने काफ़ी परिश्रम किया, इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए। विद्यालय के बाल संसद की प्रधानमंत्री छोटी कुमारी ने बताया कि उनके इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों का आशिर्वाद शामिल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगा दती भारती जी ने बताया कि बच्चों ने काफ़ी मेहनत किया है और शिक्षक बन्धुओं का पढ़ाई में निरंतर सहयोग ने एक बेहतर परिणाम सामने लाया। इतनी शानदार रिजल्ट से विद्यालय परिवार, अभिभावक तथा विद्यार्थीगण सभी गौरवान्वित हुए हैं। हालांकि इस वर्ष विद्यालय के वे नौ धुरंधर सफीना प्रवीन (नवोदय परीक्षा), छोटी कुमारी गुप्ता, दीपाली कुमारी, रिया कुमारी, कुमकुम कुमारी, भाग्यप्रिया, शालू कुमारी, हिमांशु कुमार साहा और रौनक गुप्ता रहे।
