जनसेवकों को एम ए सी पी का लाभ अतिशीघ्र दी जाए: झारखंड राज्य जनसेवक संघ

झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ की साहिबगंज इकाई की बैठक साहिबगंज के स्टेडियम में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सचिव उत्तम सिंह के द्वारा किया गया। उत्तम सिंह ने बताया की साहिबगंज के जनसेवकों की नियुक्ति 01/10/2012 को हुई थी। नियमत: 01/10/2022 को साहिबगंज के सभी जनसेवकों को एम ए सी पी का लाभ मिल जानी थी। परंतु अबतक इस इसे नजरअंदाज कर फाईलों में ही दबे रहने दिया गया। जबकि अन्य सभी संवर्गों की प्रोन्नति, एम ए सी पी एवं अन्य लाभ पर त्वरित कार्रवाई हो जाती है। संघ के द्वारा निर्णय लिया गया कि अतिशिघ्र उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त महोदय से इस विषय में कार्रवाई करने के लिये मिला जाएगा। संघ के मीडिया प्रभारी-कैलाश वर्मा ने बताया की वर्तमान के उपायुक्त महोदय इस विषय पर काफी गंभीर हैं। इस कारण अन्य संवर्गों को त्वरित लाभ मिल रहा है। हमें विश्वास है की बिना किसी विलंब के जनसेवकों को एम ए सी पी का लाभ मिल जाएगा। पंकज कुमार यादव ने बताया की आज लगभग तेरह सालों में जनसेवकों से उनके विभागीय कृषि कार्य न कराकर बाकी सभी गैर कृषि कार्य करवाया जा रहा है। जिससे साहिबगंज में कृषि कार्य हर किसान के घर तक नहीं पहुंच पा रहा है। गैर कृषि कार्य से मुक्त होने के बाद प्रशिक्षित जनसेवक का कृषि कार्य सही रूप से हर किसान के खेतों तक दिखने लगेगा। उक्त बैठक में जनसेवकों से केवल और केवल कृषि कार्य कराने की मांग सर्वसम्मति से पारित किया गया तथा पूर्व में निर्गत सरकार के पत्र के आलोक में गैर कृषि कार्य से जनसेवकों को मुक्त करने की मांग पुरा न करने की स्थिति में व्यापक आन्दोलन की बात को सर्व सम्मति से पारित किया गया। मौके पर कोषाध्यक्ष रवि सर्राफ, उप कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, रूपेश कुमार, मधु कुमारी, अमृता अनामिका सोरेन, किर्तीलता मुर्मू, लखीराम टुडू, विक्रम कुमार मिश्रा, सुनील कुमार यादव, निराकार मिश्रा, देवव्रत कुमार, विशम्भर दास, डाॅ सदानंद भारती, रमेश कुमार, अनील कुमार मंडल, अंजनी कुमार, प्रदीप कुमार एवं अन्य जिले के सभी जनसेवक मौजूद थे।

Popular posts from this blog

+2 उच्च विद्यालय बरहरवा में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान द्वारा दो वर्ग कक्ष का किया गया उद्घाटन

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया महान वीर पुरुष गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले