जाम की समस्या को लेकर बरहरवा थाना परिसर में बैठक आयोजित, टोटो/टेंपू संचालकों को भी दिए गए निर्देश
बरहरवा: थाना परिसर में बुधवार की शाम जाम की समस्या से निजात पाने को लेकर शहर के व्यवसायी एंव टोटो ऑटो चालकों की आवश्यक बैठक हुई। जिसका नेतृत्व सार्जेट मेजर अजीत कुमार चौबे ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया की शहर में जाम की समस्या से मुक्ति मिले इसे लेकर निर्णय लिया गया की नगर पंचायत के ही टोटो संचालकों का टोटो शहर में चलेगा। बाहरी टोटो शहर से दूर ही निर्धारित स्तर पर अपना गाड़ी रखेंगे। साथ में यह भी निर्णय लिया गया कि शहर में जो भी दूकानदार नाले पर या सड़क किनारे अपना दूकान लगाते हैँ, उसे प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर हटाया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से कार्यपालक पदाधिकारी सुमन कुमार सौरभ, बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अलफ्रेड मुर्मू, बरहरवा थाना प्रभारी प्रियेश प्रसुन, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, अशोक गुप्ता, शक्तिनाथ अमन, मनोहर लाल चौहान, छट्टू लाल साहा , दिलीप साहा, पांचू सिंह, अनंत लाल भगत, प्रदीप साहा, दिलीप डोकनिया, गोपी यादव, अर्जुन रविदास, अनुभव भगत, एएसआई दिलबाग सिंह, दर्जनों टोटो व टेम्पू चालक...