श्री राम कथा, कोटालपोखर का आयोजन सफलतापूर्वक जारी, आज होगा कथा का पांचवा दिवस: मीडिया प्रभारी
झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र कोटालपोखर में श्री राम कथा कार्यक्रम का आयोजन चतुर्थ दिवस के रुप में कल रात्रि 7 से 10 बजे तक सफलतापूर्वक हुआ। कल रात्रि कथा पंडाल में भक्तों की काफी भीड़ दिखाई दिया। बताते चलें कि श्री राम कथा, कोटालपोखर का आयोजन 25 अप्रैल से धूमधाम से जारी है तथा 2 मई को समाप्ति होगी। प्रतिदिन की तरह कल के कथा कार्यक्रम में मानस मंजरी देवी लक्ष्मी रानी एवं राधा रानी जी अपनी मधुर आवाज़ से सभी रामभक्तों को भक्ति रस में डुबोती नज़र आई। कथा उपरांत, रोज की भांति कल रात्रि में भी श्री राम भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। वहीं कार्यक्रम मीडिया प्रभारी गोविंद कु साहा ने बातचीत के दौरान कहा-“चाहे कुछ भी हो, कोटालपोखर की धरती पर समय समय पर सत्य पे आधारित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। श्री राम कथा हेतु 2020 से ही प्रयासरत, विनाशकारी कोरोना के प्रहार के बावजूद बड़े बुजुर्गों ने 2022 में अंततः कथा कार्यक्रम का आयोजन कर ही दिया। इसलिए बड़ों के अथक प्रयास और कार्यक्रम के लगातार सफल आयोजन के पीछे क्षेत्र के युवाशक्ति का जो मजबूत हाथ है, इन...