Posts

राजमहल में गोली मारकर एक युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, होली पार्टी में दोस्तों में हुआ विवाद, जाने पूरी ख़बर?

Image
  साहिबगंज ब्रेकिंग:  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में सोमवार को मंगलहाट मलाहीटोला निवासी पांडव मंडल (30 वर्ष) अपने मित्रों के साथ पार्टी करने के लिए चार पहिया वाहन से कुछ दूर गया हुआ था। होली की पार्टी में किसी बात को लेकर आपस में विवाद इतना गहरा हो गया कि गोली मारकर पांडव मंडल की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद दोस्तों ने शव को गाड़ी से घर के समीप लाया और भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। बतौर थाना प्रभारी गुलाम सरवर के मुताबिक मामले में आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी एसआई ददन सिंह व पंकज दुबे घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भिजवाया। पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा ने परिजनों से घटना से संबंधित पूछताछ की। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी पूनम देवी व दो पुत्र सत्यम और शिवम को छोड़ गया है। हत्या के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय...

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, अबीर ग़ुलाल से किया गया होली का स्वागत

Image
कोटालपोखर ब्रेकिंग: यूं तो होली है   रंग, अबीर, ग़ुलाल का रंग बिरंगा खुशियों भरा त्यौहार। जब बात खुशियाँ मनाने की आए तो कौन भला ऐसा अवसर से पीछे हटना चाहेगा। रंग बिरंगी होली का स्वागत करने के लिए आज शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर के प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य श्री तुलसीमंडल जी ने बताया कि होली एक प्रेम उत्साह का पर्व है, जिसमें बुराई पर अच्छाई का जीत होती है। इसके बाद सभी भैया - बहनों ने सभी आचार्यों को गुलाब, अबीर लगाकर आशीर्वाद लिए। इसके बाद सभी भैया - बहन आपस में गुलाल अबीर लगाकर काफी उत्साहित दिखे। होली मिलन समारोह में प्रधानाचार्य तुलसी मंडल जी, आचार्य विकास चंद्र साह, अनुप लाल रजक, भीम घोष, विप्लव सिंह, रोहित साहा, प्रिया भारती, सुषमा जी सभी उपस्थित रहे ।

बदनाम पुल नंबर 256 में फिर से जारी है लगातार पत्थर माफियाओं की अवैध पासिंग का खेल.......

Image
  कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बिजयपुर के पास सटे बदनाम पुल नंबर 256 में अवैध ढूलाई, ओवरलोडिंग पासिंग सब जारी है। जबकि विजयपुर - मयूरकोला मुख्य सड़क के पास इन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी हेतु चेकनाका दिया गया है। ऐसे तो चेकनाका कर्मी की कार्यों पर भी सवाल उठता है। वैसे तो बदनाम पुल के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा समय समय पर पैसे लेकर अवैध तरीके से ओवरलोडिंग भारी वाहनों, ट्रैक्टरों को पार करवाने की बात प्रकाश में आती रहती है। कई बार तो अधिकारियों ने कार्रवाई भी किया और अवैध पासिंग को रोकने के लिए पुल के रास्ते को लोहे के पटरियों से घेर कर रास्ता बंद कर दिया। लेकिन अवैध कार्य करने वालों का मनोबल तो देखिए कि वहाँ अब सभी घेरे को टेढ़ा करके मोड़ दिया है ताकि दोनों तरफ, आरपार आसानी से अवैध पासिंग किया जा सके। सबसे पहले यह जानिए कि ये ओवरलोडिंग ट्रैक्टरों का खेल कहाँ से शुरू होता है? ये ओवरलोडिंग गाड़ियां अपने अपने सेटिंग क्रेशरों से माल लोड कर पकड़े जाने के डर से तेज रफ़्तार से सनसनाती हुई सड़क पर दौड़ती इस बदनाम पुल तक पहुँचती है और अवैध तरीके से पश्चिम बंगाल में माल बेचने के लिए प्रवेश कर जाती ह...

कोटालपोखर थाना क्षेत्र की सड़कों पर चलने से क्यों डरते हैं लोग, जानिए बड़े कारण?

Image
कोटालपोखर ब्रेकिंग: मिली जानकारी के मुताबिक पूरे साहिबगंज जिले में पत्थर माफियाओं के कारण प्रसिद्ध क्षेत्र कोटालपोखर - बरहरवा मुख्य सड़क में विजयपुर के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें विपरीत दिशा से आती एक बिना नंबर प्लेट के तेजरफ़्तार ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक चालक समेत तीन को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। हालांकि ड्राइवर घटनास्थल से फरार दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुँच स्थिति को नियंत्रण में लिया और अपनी तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहाँ इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार बच्चे की मौत हो गई, बाकी दो इलाजरत बताया गया। बाइक चालक समेत सवार तीनों प्लासबोना के निवासी हैं। कोटालपोखर थाना प्रभारी के अनुसार मामले पर आगे की कार्रवाई जारी है। हालाँकि ये तो हुई ख़बर की बात, अब मैं आपको इस क्षेत्र की आजतक की परम्परागत दास्तां सुनाता हुँ........ चाहे जिला प्रशासन द्वारा की गई जबरदस्त कार्रवाई हो या बड़े अधिकारियों द्वारा यहाँ अवैध कार्यों के खिलाफ लगातार सालों से की जा रही कार्रवाई हो, चाहे स्थानीय प...

हिन्दू समाज ने वैसे भी होली खेलना कम कर दिया था, लेकिन........

Image
हिन्दू समाज ने वैसे ही होली खेलना कम कर दिया था। फिर तथाकथित लिबर्ल्स को अचानक कीड़ा ने काटा, उन्होंने पानी बचाओ ज्ञान दे दिया। परिणाम:- पिछले दो वर्ष से हिन्दू समाज इतनी जमकर होली खेल रहा है कि लिबर्ल्स को धोने का भी पानी कम पड़ गया।  हिन्दू समाज ने वैसे ही दीपावली पर पटाखे फोड़ना कम कर दिया था। लिबर्ल्स को कीड़ा काटा पटाखे बैन करवा दिए। परिणाम:- पिछले वर्ष हिंदुओ ने इतने जमकर पटाखे फोड़े कि लिबर्ल्स का इंजन धुंआ धुंआ हो गया। हिन्दू समाज ने वैसे ही शिवालयों में अभिषेक करना कम कर दिया था। लिबर्ल्स को कीड़ा काटा दो बूंद दूध पर ज्ञान दे दिया। परिणाम:  हिन्दू समाज अब ऐसा दिल खोलकर अभिषेक कर रहा है कि लिबर्ल्स की फिल्में देखना बन्द कर दी। लिबर्ल्स कलाकार दो बूंद सफलता के लिए तरस गए।  हिन्दू समाज ने वैसे ही दीपावली पर दीपक जलाना कम कर दिया था। वह आर्टिफिसियल लाइटिंग कर रहा था। लिबर्ल्स को कीड़ा काटा तेल बचाने का ज्ञान दे दिया। परिणाम: पिछले वर्ष हिंदुओ ने दीपावली पर इतने दीपक प्रज्वलित किये कि कुम्हारों के घर रोशन हो गए और लिबर्ल्स के ग्लेशियर पिघल गये। ये नया हिन्दू समाज है जो अ...

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें पावन होली, हुड़दंगियों पर प्रशासन की होगी नजर: थाना प्रभारी कोटालपोखर

Image
कोटालपोखर ब्रेकिंग: हमारे थाना क्षेत्र में  शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों का त्यौहार पावन होली को मनाने के लिए कोटालपोखर थाना परिसर में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रखण्ड उप प्रमुख अब्दुल कादिर, जिला परिषद सदस्य प्रकाश टोप्पो सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न सम्प्रदाय के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान थाना प्रभारी एसआई ओमप्रकाश चौहान जी मौके पर मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने शांति समिति के सभी सदस्यों से आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। इसको देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जायेगी। साथ ही इस रंगों के त्योहार पर हुड़दंग मचाने वाले को पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। पावन होली के दिन विशेष गस्ती दल क्षेत्र में लगातार गस्त लगाएगी।  बैठक में श्री राजीव गुप्ता आरटीआई एक्टिविस्ट,  प्रखण्ड उप प्रमुख अब्दुल कादिर, जिला परिषद सदस्य प्रकाश टोप्पो, कोटालपोखर पंचायत मुखिया सेरोफिना हेमब्रम, उपमुखिया संध्या देवी, पंचायत समिति सदस्य ...

बिग ब्रेकिंग: सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) ने लगातार अश्लील कंटेंट परोसने वाले 18 OTT प्लेटफॉर्म को कर दिया ब्लॉक

Image
बिग ब्रेकिंग: OTT Platforms Blocked, सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) ने लगातार अश्लील कंटेंट परोसने वाले 18 OTT platforms को कर दिया block!  अब  इंटरनेट के जरिये अश्लीलता परोसने के मामले में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 18 ओटीटी (18 OTT) प्लेटफॉर्म OTT Platform Blocked को भारत में ब्लॉक कर दिया है, आरोप है कि बार बार चेतावनी देने के बावजूद इन प्लेटफॉर्म्स ने अश्लीलता फैलाने वाले कंटेट परोसना बंद नहीं किया, इसलिए इन पर कार्रवाई की गई है। इस के साथ ही I&B मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर कई अकाउंट्स बंद किये गये हैं। इसमें ट्वीटर (X), इंस्टाग्राम (Instagram) और सोशल मीडिया वेबसाइट्स शामिल हैं! भारत सरकार ने देश भर में 18 बेवसाइट, 10 एप्स और ओटीटी प्लेटफार्म पर 57 सोशल मीडिया एकाउंट बंद कर दिये हैं! सरकार ने ये सभी सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के तहत ब्लॉक किया है। Voovi, Yessma, Dreams Films, Uncut Adda, , X Prime, Tri Flicks Neon X VIP, Hunters, Rabbit, Besharams Xtramood, MoodX, Mojflix, Nuefliks, Hot Shots VIP, , Chikooflix ,Prime Play...