Posts

कोटालपोखर व्हाट्सप्प ग्रुप 39 माफिया मामले में हुई एक को जेल, इंस्पेक्टर के निर्देश तथा थाना प्रभारी ओपी चौहान की हिम्मत पर हुई कार्रवाई, खेल तो अभी शुरू हुई है पिक्चर अभी बाकी है.....

Image
कोटालपोखर, बरहरवा:  पत्थर माफिया, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अवैध खनिज पत्थर परिवहन एवं परिचालन का षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी कर अवैध खनिज की चोरी करने सहित मामले को लेकर कोटालपोखर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने गुरुवार की देर संध्या बरहरवा पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार के निर्देश पर कोटालपोखर नामक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हसन मंसूरी पिता ईस्लाम मंसूरी को खदेड़कर दबोचने में सफलता हासिल करते हुए पुछताछ के उपरांत शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में राजमहल भेज दिया है। हालांकि इसके साथ ही कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी कि गयी, परन्तु हाथ नहीं आयें। बता दे की 18 फरवरी 2024 को कोटालपोखर के पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद महतो के बयान पर कोटालपोखर नामक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन सहित 39 लोगों के खिलाफ कोटालपोखर थाना कांड संख्या 10/ 24 की धारा 420, 379, 120 बी, 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त ग्रुप के माध्यम से ग्रुप में जुड़े 39 सफेदपोश पत्थर माफियाओं के द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पत्रकारों के आगमन एवं थाना क्षेत्र में भ्रमण एवं अवैध ख...

बड़ी ख़बर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दुमका के एयरपोर्ट मैदान में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Image
  सूत्र, रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मई को झारखंड के दुमका पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री यहां हवाईअड्डे पर संथालपरगना प्रमंडल के तीनों लोकसभा क्षेत्रों से अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यह जानकारी भाजपा के जिला प्रवक्ता पिंटू अग्रवाल ने दी। रैली में संथालपरगना प्रमंडल के दुमका, गोड्डा और राजमहल के उम्मीदवार सीता सोरेन, निशिकांत दुबे और ताला मरांडी मौजूद रहेंगे।

राजकीयकृत मध्य विद्यालय कोटालपोखर के नौ विद्यार्थियों ने नवोदय तथा छात्रवृति परीक्षाओं में दिखाया अपना हुनर का दम

Image
हिंदी की एक प्रसिद्ध सुक्ति है - “करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान, रसरी आवत जात ते सील पर परत निशान" इसको सार्थक करते दिखाई दिए राजकीयकृत मध्य विद्यालय कोटालपोखर के नौरत्न विद्यार्थीगण। इन नौ विद्यार्थियों ने अपने लगन तथा कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय मेधा छात्रवृति और नवोदय प्रवेश परीक्षा में दम दिखाया। सालों बाद, पहली बार विद्यालय की ओर से एकसाथ इतने विद्यार्थियों ने शिक्षा की अग्निपरीक्षा में सफलता प्राप्त किया। उधर अष्टम वर्ग की परीक्षा दे चुके इन छात्र - छात्राओं ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने काफ़ी परिश्रम किया, इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए। विद्यालय के बाल संसद की प्रधानमंत्री छोटी कुमारी ने बताया कि उनके इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों का आशिर्वाद शामिल है।    विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगा दती भारती जी ने बताया कि बच्चों ने काफ़ी मेहनत किया है और शिक्षक बन्धुओं का पढ़ाई में निरंतर सहयोग ने एक बेहतर परिणाम सामने लाया। इतनी शानदार रिजल्ट से विद्यालय परिवार, अभिभावक तथा विद्यार्थीगण सभी गौरवान्वित हुए हैं। हालांकि इस वर्ष विद्यालय के वे नौ धुरंधर सफ...

झारखण्ड के पाकुड़ जिले के एक होटल में गौ मांस खिलाने को लेकर हुई है मारपीट, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी पुलिस, थाने में दिया गया है आवेदन, लेकिन कार्रवाई का इंतजार?

Image
  सूत्र बताते हैं कि पाकुड़ जिले के माल पहाड़ी रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के ठीक सामने कई होटल संचालित है  जहां खुलेआम गौ मांस बनाकर बेचा जा रहा है। हालांकि मामला तब सामने आई जब बीते शुक्रवार को कोटालपोखर से कुल 14 लड़के कैटरिंग के काम के लिए शादी में नगरनवी जा रहे थे। तभी इन लोगों को सूचना मिली कि आज कैटरिंग कैंसिल हो चुका है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार इनमें से कुछ लड़के ने रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने संचालित होटल में जाकर खाना मांगा। तभी होटल में कार्यरत कर्मी के द्वारा गौ मांस परोसा गया और यह बोला भी गया कि यह गौ मांस है। इतने में जब लड़के लोगों ने विरोध किया तो हाथापाई हुई जो होटल मालिक सहित अन्य आसपास के कई लोगों के द्वारा किया गया, जिसमें तीन लड़के बुरी तरह से घायल भी हुए। वही इस संबंध में रंजित साहा, सोनू यादव, विष्णु साहा ने बताया की घटना गुरुवार को शाम सात बजे की है। हमलोगों ने विरोध किया की खुलेआम प्रतिबंधित गौ मांस कैसे आप लोग बेच रहे हैं, तो होटल संचालक ने कहा कि यह हिंदुस्तान है यहां कुत्ता का भी मीट खाता है। इसी बात पर नोक झोंक हुई और देखते ही देखते आसप...

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में की गई विभागीय टोली की शानदार बैठक, हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Image
सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में बीते रविवार को साहेबगंज विभाग के सभी बारह विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं स्थानीय सचिव विभाग टोली बैठक में सम्मिलित हुए । जिसमें साहिबगंज विभाग के सह विभाग प्रमुख रमेश कुमार जी की उपस्थिति रही, दीप प्रजलन एवं वंदन के साथ कार्यक्रम का शुरुआत हुआ। स्थानीय विद्यालय के सचिव भवेश कुमार साह जी के द्वारा सभी प्रधानाचार्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसी मंडल जी के द्वारा अतिथि परिचय कराया गया। सह प्रमुख श्री रमेश जी द्वारा विद्या भारती का परिचय प्रस्तुत किया गया एवं सभी 12 विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सचिव द्वारा अपने-अपने विद्यालय का वृत्त कथन 2023-24 एवं 2024-25 का वृत्त रखा गया था। जिसमें सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदेव राम जी, प्रमोद कुमार, योगेश कुमार, हेमा जी, ए सुरेश प्रसाद जी, संजीव जी, संतोष उपाध्याय जी, बापीन कुमार दास जी, विमल महतो जी, कुशल आचार्य जी एवं स्थानीय विद्यालय समिति के सदस्य एवं सभी आचार्य उपस्थित थे। सरकारी आदेशानुसार सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों का पठन - पाठन संचालन अगले आदेश तक बाध...

विजयपुर से सटे बदनाम रेलवे पुल 256 को फिर से किया गया पूरी तरह बंद, असामाजिक तत्वों ने कर दिया था इसे चालू

Image
कोटालपोखर ब्रेकिंग : कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बिजयपुर से सटे बदनाम रेलवे पुल नंबर 256 को रेलवे तथा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के मौजूदगी में कल बुधवार को दोपहर में कर दिया गया पूरी तरह बंद। क्यूंकि लगातार इस पुल को पासिंग गिरोह ने मिलकर अवैध कार्य करने का रास्ता बना दिया था। बताते चलें कि इस पुल के रास्ते को कई बार अधिकारियों ने पहले भी अवरुद्ध किया था, लेकिन पासिंग गिरोह हर बार इस रास्ते को मनमानी तरीके से खोलता रहा ट्रैक्टरों की अवैध पासिंग के लिए। वे बिना माइनिंग चालान ओवरलोड ट्रैक्टरों की पासिंग कराते और बदले में अवैध उगाही करते थे। लेकिन कल की कार्रवाई के बाद कोई दुबारा इस मार्ग को अवैध कार्यों के लिए खोलने का दुस्साहस तो नहीं करेगा। परन्तु अगर पुनरावृति होती है तो तय है कि कार्रवाई जबरदस्त होगी।

पत्थर माफियाओं द्वारा कोटालपोखर पुलिस बल पर हमला मामले में छह नामजद पर केस दर्ज, छानबीन शुरू

Image
कोटालपोखर ब्रेकिंग : इस क्षेत्र के पत्थर माफियाओं का इतना मन बढ़ गया है कि इस बार तो लोकल पत्थर माफिया क्षेत्र के रक्षक यानि कोटालपोखर पुलिस बल के ऊपर ही हमला करने की गलती कर बैठे । मिली जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार की रात्रि कोटालपोखर थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज मयूरकोला के नजदीक कोटालपोखर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौहान जी अपने दल बल के साथ ट्रक तथा ट्रैक्टर वाहनों को रोककर माइनिंग चालान की जाँच कर रहे थे, इसी दौरान अचानक बेशर्म पत्थर माफियाओं द्वारा पुलिस बल के ऊपर पथराव किया गया। इस परिस्थिति में स्थानीय पुलिस बल अपना बचाव हेतु पीछे हटी तो मौक़े का फायदा उठाकर पत्थर माफिया समूह अपना अपना ट्रैक्टर और ट्रक लेकर भाग निकले वहाँ से। हालांकि वैसी स्थिति में भी पुलिस ने एक ट्रक (WB 45/7272) को जब्त कर लेने में सफल रहे। फिलहाल इस मामले छह नामजद लोगों पर केस दर्ज हुई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बहुत जल्द कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है। कार्रवाई तगड़ी हो ताकि किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी निंदनीय घटना की पुनरावृति भविष्य में ना हो सके। बताते चलें कि इससे पूर्व भी एकबार कुछ पत्थर माफिय...