Posts

सत्य सनातन संस्था के अध्यक्ष ने समस्त हिन्दू समाज से श्री राम मंदिर उदघाटन पर्व धूमधाम से मनाने का किया आग्रह

Image
पाकुड़ ब्रेकिंग: श्री राम मंदिर उद्घाटन प्रथम वर्षगांठ दिनांक 11 जनवरी 2025 को सभी सनातनी समाज हर्षोल्लास के साथ मनाए। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे हिंदू संस्कृति में कोई भी पूजा पाठ, प्रतिष्ठान, उद्घाटन हिंदी तिथि यानी पंचांग के अनुसार ही किया जाता है। 2024 में जब रामलला जी के मंदिर का उद्घाटन हुआ था तब पौष मास शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि थी जो की 2025 में यह तिथि 11 जनवरी को आ रही है, इसलिए उन्होंने समस्त सनातन समाज से विशेष आग्रह किया कि समस्त सनातन समाज व सभी राम भक्त 11 जनवरी को अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित करें तथा आसपास के मंदिरों में जाकर भजन कीर्तन, महा आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम जरूर से जरूर करें। 500 वर्ष के इस संघर्ष को बड़े धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाए और दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने ये भी कहा कि संस्था इसके लिए समाज को जागरूक भी करेगी।

आगामी 22 जनवरी को लेकर रामभक्त सेवा दल साहिबगंज की बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

Image
साहिबगंज: आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का पहला वार्षिक समारोह पूरे देश में मनाया जायेगा। इसी को लेकर साहिबगंज जिले में भी मंदिरों की साफ सफाई के साथ कई कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। इसी विषय को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल का जिला अध्यक्ष विनय कुमार साह की अध्यक्षता में बरहरवा के विंदुवासिनी मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन ने विचार विमर्श करते हुए आगामी 22 जनवरी को आस पास मंदिरों की साफ सफाई के साथ साथ, दीप प्रज्वलित, कीर्तन, भंडारा, प्रसाद वितरण के साथ कई कार्यक्रम किया जायेगा। वही संगठन के जिला अध्यक्ष ने मीडिया को बताते हुए कहा कि हम सभी श्री राम के भक्त है, और वर्षो बाद श्री राम अयोध्या में विराजमान हुए है, और उनके आगमन का पहला वर्ष है, इसे सभी को एक पर्व के तरह मनाना चाहिए। रामभक्त सेवा दल की और से बरहेट, बरहरवा प्रखंड अंतर्गत कई जगहों पर उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। संगठन के द्वारा एक दिन पूर्व मंदिरों की साफ सफाई कर सजाया जायेगा, और 22 तारिक को पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण भी किया जायेगा। कुछ जगहों पर भंड...

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया महान वीर पुरुष गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती

Image
झारखण्ड के साहिबगंज जिले के सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती। यह जयंती सिख समुदाय का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित है। यह दिन उनकी शिक्षा, बलिदान और समर्पण की याद दिलाता है। गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को बिहार के पटना साहिब में हुआ था। उन्होंने 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस जयंती के अवसर पर विद्यालय परिवार में पधारे महानुभावों ने बारी बारी उन्हें पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपार श्रद्धा सम्मान प्रस्तुत किया तथा भैया बहनों को गुरु गोविन्द सिंह जी की महानता से अवगत कराया।  ताकि बच्चे उन्हें प्रेरणाश्रोत मान उनके तरह साहसी, बहादुर तथा महान बने। पंजाब में जब गुरु तेग बहादुर के घर सुंदर और स्वस्थ बालक के जन्म की सूचना पहुंची तो सिख संगत ने उनके अगवानी की बहुत खुशी मनाई। उस समय करनाल के पास ही सिआणा गांव में एक मुसलमान संत फकीर भीखण शाह रहता था। उसने ईश्वर की इतनी भक्ति और निष्काम तपस्या की थी कि वह स्वयं परमात्मा का रूप लगने लगा। पटना में ...

कोटालपोखर थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार हाईवा ट्रक ने एक राह चलते मजदूर को रौंदा, हुआ गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार, हिट एंड रन का मामला?

Image
झारखण्ड के साहिबगंज जिले के बहूचर्चित थाना क्षेत्र कोटालपोखर छोटा सोनाकर पेट्रोल पम्प के पास बीते शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ़्तार हाइवा ट्रक ने एक राह चलते मजदूर व्यक्ति को रौण्द डाला। शर्मनाक बात यह है कि दुर्घटना होने के बाद हाइवा ट्रक चालक गाड़ी तेज रफ़्तार में लेकर फरार हो गया। इस तरह दुर्घटना कर भाग जाना, दरअसल ये पूरा मामला हिट एंड रन सा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज, घटना के समय को ध्यान में रखते हुए अगर खंगाला जाय तो फरार ट्रक संबंधित जानकारी हासिल हो सकती है। फिर ट्रक की पूरी डिटेल निकालने के बाद ड्राइवर समेत यह भी पता किया जा सकता कि यह भारीवाहन अवैध रूप से संचालित है अथवा नहीं। तस्वीर से ही अंदाजा लग गया होगा कि यह कितनी भयावह सड़क दुर्घटना थी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में मजदूर व्यक्ति का दोनों पैर क्षतिग्रस्त प्रतीत हुआ। पैरों से काफ़ी खून बहा, घटना स्थल रक्त से लाल हो गया। कुछ देर ग्रामीणों के हंगामे के बाद स्थानीय प्रशासन के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को इलाज हेतु आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। अब सवाल ये उठता है कि आखिर पेट्रोल पम्प...

साहिबगंज जिले के फरक्का - ललमटिया रेलवे ट्रैक को उड़ाया, एनटीपीसी को कोयला सप्लाई ठप

Image
साहिबगंज ब्रेकिंग: मंगलवार देर रात को साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र में रांगा घुटू टोला के पास अपराधियों ने फरक्का-ललमटिया एनटीपीसी रेललाइन को उड़ा दिया। इस घटना से कोयले की ढुलाई पूरी तरह से प्रभावित हो गई है, क्योंकि यह लाइन ललमटिया कोयला खदान से एनटीपीसी फरक्का को कोयले की आपूर्ति करती है।  आखिर क्या है पूरा मामला, आइये जानते हैं :  रात करीब 12 बजे हुए इस धमाके से रेलवे ट्रैक का एक बड़ा हिस्सा उड़ा गया, जिससे 470 सेंटीमीटर का गैप बन गया। साहिबगंज में फरक्का-ललमटिया रेलवे ट्रैक को उड़ाया, एनटीपीसी को कोयला सप्लाई ठप और बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह घटना बड़ी सुरक्षा चिंता का विषय है और इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

कोटालपोखर थाना प्रभारी पहुंचे स्कूली बच्चों के बीच, रोड सेफ्टी को लेकर किया सभी विद्यार्थियों को जागरूक

Image
झारखंड: साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना प्रभारी ओपी चौहान ने सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरुकता को लेकर सेंट जेवियर्स स्कूल कोटालपोखर पहुंचे। वहां उन्होंने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर काफी जागरूक किया। थाना प्रभारी ने सड़क पर चलने के नियम कायदे, वाहनों तथा हेलमेट से जुड़े विषयों तथा उनकी महत्ता को लेकर विद्यार्थियों के बीच उन्होंने सकारात्मक जागरूकता फैलाई।  बताते चलें कि इन दिनों लगातार थाना प्रभारी ओपी चौहान कोटालपोखर थाना क्षेत्र में अलग अलग विद्यालयों में पहुंचकर रोड सेफ्टी को लेकर बच्चों को जागरूक कर रहे हैं। इनके इस कदम का अभिभावक तथा विद्यालयों के शिक्षक जमकर तारीफ कर रहे हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर थाना क्षेत्र के प्रत्येक लोगों को जागरूक होना चाहिए, जिससे लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हो सके।  ध्यान रहे कि वाहनों की तेज गति से ज्यादा अपनी जीवन की गति प्यारी होती है क्यूंकि घर पर कोई आपका अपना इंतजार कर रहा होता है। इसलिए सड़क किनारे साइन बोर्ड पर लिखा होता है सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। वाहन चलाते समय हमें बिल्कुल ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।

बंगलादेश की जेल पर हमला, कई आतंकियों सहित 518 कैदी हथियार लेकर भागे

Image
बांग्लादेश, ढाका: भारत की सीमा से महज सौ किमी दूर स्थित शेरपुर जेल पर उग्र भीड़ ने कल रात हमला बोल दिया तथा जेल के गेट में आग लगा दी। हमले के बाद एक-दो नहीं 518 कैदी भाग निकले, इनमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के 18-20 आतंकी भी हथियार के साथ फरार हो गए हैं। यह भारत के लिए चिंता की बात है, ये आंतकी भारत की सीमा में घुसकर किसी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि भारत-बांग्लादेश सीमा पर कल सुबह से बीएसएफ के जवान हाई एलर्ट पर हैं, लेकिन आतंकियों के जेल से भागने की खबर के बाद सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है। बीएसएफ के डीजी दलजीत सिंह ने भी कल सीमा का दौरा किया था। उधर बंगलादेश में कल हुए तख्ता पलट के बाद कल रात भर देश के कई शहरों से भारी हिंसा की खबर है तथा वहां हिंदुओं के घरों व धार्मिक स्थलों पर भी हमले की खबर है। हालांकि वहां की सेना ने भारत को आश्वासन दिया है कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जाएगी। इस बीच अब सेना उपद्रवियों पर काबू करने में जुट गई है, सेना के जवान ढाका में हवाई फायरिंग कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शेख हसीना के भागने से खुश होकर सेना के जवानों द्वारा ये ह...

पाकिस्तान की राह पर बांग्लादेश तख्तापलट में शामिल थी सेना 6 महीने से चल रही थी साजिश

Image
बांग्लादेश में अचानक हुई तख्तापलट के कारण: बांग्लादेश में जिस तरह से शेख हसीना सरकार का तख्तापलट किया गया और सेना कि जो भूमिका सामने आई। उससे साफ हो गया है कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार को हटाने की साजिश 6 महीना पहले से ही शुरू हो गई थी। इस साजिश में बांग्लादेश के बड़े अधिकारियों से लेकर जमात-ए- इस्लामी शामिल था। इस तख्तापलट की साजिश में बाहरी देशों से लगातार फंडिंग हो रही थी। इस बाहरी ताकत ने सेना और जमात-ए-इस्लामी की सहारा लेकर छात्रों के जरिए तख्ता पलट को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 के बाद इस तख्ता पलट की कहानी लिखनी शुरू हो गई थी। इस दौरान जमाते-ए-इस्लामी और बांग्लादेश की सेना की बड़े-बड़े अधिकारीयों की बैठकें भी हुई थी। जिसका पता शेख हसीना की खुफिया विंग नहीं लगा पाई। इसी साजिश के तहत बाहरी देशों ने अपने एजेंडा के तहत बांग्लादेश की सेना और जमात-ए -इस्लामी के जरिये अपना निशाना साधा। छात्रों ने जो अपने रिजर्वेशन के नाम पर दंगा और फसाद शुरू किया था। संभवत उन्हें भी यह पता नहीं रहा होगा कि इसका अंत शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट से होगा। आखिर किसके राह पर चल रहा...

जनसेवक कैलाश वर्मा का बरहरवा का अविस्मरणीय कार्यकाल, क्षेत्र के लोग उन्हें कर रहे हैं याद

Image
बरहरवा के प्रखण्ड कार्यालय के पुराने भवन में 01/10/2012 की शाम चार बजे नवनियुक्त जनसेवक के रूप में अठारह जनसेवकों के साथ सर्वप्रथम अपना योगदान प्रखण्ड के प्रधान सहायक श्री प्रमोद कुमार भगत को समर्पित किया था। उस समय इनके चाचा जी नवल किशोर वर्मा (पंचायत सेवक) भी उपस्थित थे। उनका काफी प्रोत्साहन बरहरवा में मिला था। अफसोस आज वे इस दुनिया में नहीं हैं। उस समय के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री अमर प्रसाद ने इन्हें निर्वाचन एवं आवास के कार्यों का दायित्व देते हुए पंचायत दरियापुर का प्रभार सौंपा। बंगला भाषा की अनभिज्ञता होने के कारण ग्रमिणों के सहयोग से उनका कार्य प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। नवम्बर 2012 में इन्हें कोटालपोखर, बड़ासोनाकर एवं पथरिया पंचायत का प्रभार जनसेवक के रूप में प्राप्त हुआ। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी श्री गुलाब सिंह के स्नेह मार्गदर्शन में इन तीनों पंचायतों में कृषि से संबंधित गतिविधियों को काफी सक्रिय किया। लगभग दो सौ किसानों के बीच के सी सी एवं बीज वितरण कर काफी लोकप्रिय हो गए। साथ ही उक्त पंचायत के इंदिरा आवास योजना के अपूर्ण लगभग दो सौ छियालिस अवासों को भी पूर्ण करवाया। वर्ष...

आप ईमानदारी से काम करें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Image
जेल से आने के बाद हेमन्त सोरेन लगातार जनसभाओं, कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। अब माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने सहायक नगर निवेशक, कनीय अभियंता, स्ट्रीट लाईट इंस्पेक्टर, पाइपलाइन इंस्पेक्टर, खान निरीक्षक, मोटरयान निरीक्षक समेत कुल 183 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र। मुख्यमंत्री ने कहा- आप ईमानदारी से काम करें। आप उदाहरण पेश कर दिखाएं। सरकार आपको सम्मानित करेगी। चयनित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं। आपसे उम्मीद करते हैं कि आप राज्य के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे!

जनसेवकों को एम ए सी पी का लाभ अतिशीघ्र दी जाए: झारखंड राज्य जनसेवक संघ

Image
झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ की साहिबगंज इकाई की बैठक साहिबगंज के स्टेडियम में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सचिव उत्तम सिंह के द्वारा किया गया। उत्तम सिंह ने बताया की साहिबगंज के जनसेवकों की नियुक्ति 01/10/2012 को हुई थी। नियमत: 01/10/2022 को साहिबगंज के सभी जनसेवकों को एम ए सी पी का लाभ मिल जानी थी। परंतु अबतक इस इसे नजरअंदाज कर फाईलों में ही दबे रहने दिया गया। जबकि अन्य सभी संवर्गों की प्रोन्नति, एम ए सी पी एवं अन्य लाभ पर त्वरित कार्रवाई हो जाती है। संघ के द्वारा निर्णय लिया गया कि अतिशिघ्र उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त महोदय से इस विषय में कार्रवाई करने के लिये मिला जाएगा। संघ के मीडिया प्रभारी-कैलाश वर्मा ने बताया की वर्तमान के उपायुक्त महोदय इस विषय पर काफी गंभीर हैं। इस कारण अन्य संवर्गों को त्वरित लाभ मिल रहा है। हमें विश्वास है की बिना किसी विलंब के जनसेवकों को एम ए सी पी का लाभ मिल जाएगा। पंकज कुमार यादव ने बताया की आज लगभग तेरह सालों में जनसेवकों से उनके विभागीय कृषि कार्य न कराकर बाकी सभी गैर कृषि कार्य करवाया जा रहा है। जिससे साहिबगंज में कृषि कार्य हर किसान के घर तक नहीं पहु...

कोटालपोखर व्हाट्सप्प ग्रुप 39 माफिया मामले में हुई एक को जेल, इंस्पेक्टर के निर्देश तथा थाना प्रभारी ओपी चौहान की हिम्मत पर हुई कार्रवाई, खेल तो अभी शुरू हुई है पिक्चर अभी बाकी है.....

Image
कोटालपोखर, बरहरवा:  पत्थर माफिया, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अवैध खनिज पत्थर परिवहन एवं परिचालन का षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी कर अवैध खनिज की चोरी करने सहित मामले को लेकर कोटालपोखर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने गुरुवार की देर संध्या बरहरवा पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार के निर्देश पर कोटालपोखर नामक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हसन मंसूरी पिता ईस्लाम मंसूरी को खदेड़कर दबोचने में सफलता हासिल करते हुए पुछताछ के उपरांत शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में राजमहल भेज दिया है। हालांकि इसके साथ ही कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी कि गयी, परन्तु हाथ नहीं आयें। बता दे की 18 फरवरी 2024 को कोटालपोखर के पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद महतो के बयान पर कोटालपोखर नामक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन सहित 39 लोगों के खिलाफ कोटालपोखर थाना कांड संख्या 10/ 24 की धारा 420, 379, 120 बी, 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त ग्रुप के माध्यम से ग्रुप में जुड़े 39 सफेदपोश पत्थर माफियाओं के द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पत्रकारों के आगमन एवं थाना क्षेत्र में भ्रमण एवं अवैध ख...

बड़ी ख़बर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दुमका के एयरपोर्ट मैदान में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Image
  सूत्र, रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मई को झारखंड के दुमका पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री यहां हवाईअड्डे पर संथालपरगना प्रमंडल के तीनों लोकसभा क्षेत्रों से अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यह जानकारी भाजपा के जिला प्रवक्ता पिंटू अग्रवाल ने दी। रैली में संथालपरगना प्रमंडल के दुमका, गोड्डा और राजमहल के उम्मीदवार सीता सोरेन, निशिकांत दुबे और ताला मरांडी मौजूद रहेंगे।

राजकीयकृत मध्य विद्यालय कोटालपोखर के नौ विद्यार्थियों ने नवोदय तथा छात्रवृति परीक्षाओं में दिखाया अपना हुनर का दम

Image
हिंदी की एक प्रसिद्ध सुक्ति है - “करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान, रसरी आवत जात ते सील पर परत निशान" इसको सार्थक करते दिखाई दिए राजकीयकृत मध्य विद्यालय कोटालपोखर के नौरत्न विद्यार्थीगण। इन नौ विद्यार्थियों ने अपने लगन तथा कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय मेधा छात्रवृति और नवोदय प्रवेश परीक्षा में दम दिखाया। सालों बाद, पहली बार विद्यालय की ओर से एकसाथ इतने विद्यार्थियों ने शिक्षा की अग्निपरीक्षा में सफलता प्राप्त किया। उधर अष्टम वर्ग की परीक्षा दे चुके इन छात्र - छात्राओं ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने काफ़ी परिश्रम किया, इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए। विद्यालय के बाल संसद की प्रधानमंत्री छोटी कुमारी ने बताया कि उनके इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों का आशिर्वाद शामिल है।    विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगा दती भारती जी ने बताया कि बच्चों ने काफ़ी मेहनत किया है और शिक्षक बन्धुओं का पढ़ाई में निरंतर सहयोग ने एक बेहतर परिणाम सामने लाया। इतनी शानदार रिजल्ट से विद्यालय परिवार, अभिभावक तथा विद्यार्थीगण सभी गौरवान्वित हुए हैं। हालांकि इस वर्ष विद्यालय के वे नौ धुरंधर सफ...

झारखण्ड के पाकुड़ जिले के एक होटल में गौ मांस खिलाने को लेकर हुई है मारपीट, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी पुलिस, थाने में दिया गया है आवेदन, लेकिन कार्रवाई का इंतजार?

Image
  सूत्र बताते हैं कि पाकुड़ जिले के माल पहाड़ी रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के ठीक सामने कई होटल संचालित है  जहां खुलेआम गौ मांस बनाकर बेचा जा रहा है। हालांकि मामला तब सामने आई जब बीते शुक्रवार को कोटालपोखर से कुल 14 लड़के कैटरिंग के काम के लिए शादी में नगरनवी जा रहे थे। तभी इन लोगों को सूचना मिली कि आज कैटरिंग कैंसिल हो चुका है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार इनमें से कुछ लड़के ने रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने संचालित होटल में जाकर खाना मांगा। तभी होटल में कार्यरत कर्मी के द्वारा गौ मांस परोसा गया और यह बोला भी गया कि यह गौ मांस है। इतने में जब लड़के लोगों ने विरोध किया तो हाथापाई हुई जो होटल मालिक सहित अन्य आसपास के कई लोगों के द्वारा किया गया, जिसमें तीन लड़के बुरी तरह से घायल भी हुए। वही इस संबंध में रंजित साहा, सोनू यादव, विष्णु साहा ने बताया की घटना गुरुवार को शाम सात बजे की है। हमलोगों ने विरोध किया की खुलेआम प्रतिबंधित गौ मांस कैसे आप लोग बेच रहे हैं, तो होटल संचालक ने कहा कि यह हिंदुस्तान है यहां कुत्ता का भी मीट खाता है। इसी बात पर नोक झोंक हुई और देखते ही देखते आसप...

सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में की गई विभागीय टोली की शानदार बैठक, हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Image
सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर में बीते रविवार को साहेबगंज विभाग के सभी बारह विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं स्थानीय सचिव विभाग टोली बैठक में सम्मिलित हुए । जिसमें साहिबगंज विभाग के सह विभाग प्रमुख रमेश कुमार जी की उपस्थिति रही, दीप प्रजलन एवं वंदन के साथ कार्यक्रम का शुरुआत हुआ। स्थानीय विद्यालय के सचिव भवेश कुमार साह जी के द्वारा सभी प्रधानाचार्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसी मंडल जी के द्वारा अतिथि परिचय कराया गया। सह प्रमुख श्री रमेश जी द्वारा विद्या भारती का परिचय प्रस्तुत किया गया एवं सभी 12 विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सचिव द्वारा अपने-अपने विद्यालय का वृत्त कथन 2023-24 एवं 2024-25 का वृत्त रखा गया था। जिसमें सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदेव राम जी, प्रमोद कुमार, योगेश कुमार, हेमा जी, ए सुरेश प्रसाद जी, संजीव जी, संतोष उपाध्याय जी, बापीन कुमार दास जी, विमल महतो जी, कुशल आचार्य जी एवं स्थानीय विद्यालय समिति के सदस्य एवं सभी आचार्य उपस्थित थे। सरकारी आदेशानुसार सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों का पठन - पाठन संचालन अगले आदेश तक बाध...

विजयपुर से सटे बदनाम रेलवे पुल 256 को फिर से किया गया पूरी तरह बंद, असामाजिक तत्वों ने कर दिया था इसे चालू

Image
कोटालपोखर ब्रेकिंग : कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बिजयपुर से सटे बदनाम रेलवे पुल नंबर 256 को रेलवे तथा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के मौजूदगी में कल बुधवार को दोपहर में कर दिया गया पूरी तरह बंद। क्यूंकि लगातार इस पुल को पासिंग गिरोह ने मिलकर अवैध कार्य करने का रास्ता बना दिया था। बताते चलें कि इस पुल के रास्ते को कई बार अधिकारियों ने पहले भी अवरुद्ध किया था, लेकिन पासिंग गिरोह हर बार इस रास्ते को मनमानी तरीके से खोलता रहा ट्रैक्टरों की अवैध पासिंग के लिए। वे बिना माइनिंग चालान ओवरलोड ट्रैक्टरों की पासिंग कराते और बदले में अवैध उगाही करते थे। लेकिन कल की कार्रवाई के बाद कोई दुबारा इस मार्ग को अवैध कार्यों के लिए खोलने का दुस्साहस तो नहीं करेगा। परन्तु अगर पुनरावृति होती है तो तय है कि कार्रवाई जबरदस्त होगी।

पत्थर माफियाओं द्वारा कोटालपोखर पुलिस बल पर हमला मामले में छह नामजद पर केस दर्ज, छानबीन शुरू

Image
कोटालपोखर ब्रेकिंग : इस क्षेत्र के पत्थर माफियाओं का इतना मन बढ़ गया है कि इस बार तो लोकल पत्थर माफिया क्षेत्र के रक्षक यानि कोटालपोखर पुलिस बल के ऊपर ही हमला करने की गलती कर बैठे । मिली जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार की रात्रि कोटालपोखर थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज मयूरकोला के नजदीक कोटालपोखर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौहान जी अपने दल बल के साथ ट्रक तथा ट्रैक्टर वाहनों को रोककर माइनिंग चालान की जाँच कर रहे थे, इसी दौरान अचानक बेशर्म पत्थर माफियाओं द्वारा पुलिस बल के ऊपर पथराव किया गया। इस परिस्थिति में स्थानीय पुलिस बल अपना बचाव हेतु पीछे हटी तो मौक़े का फायदा उठाकर पत्थर माफिया समूह अपना अपना ट्रैक्टर और ट्रक लेकर भाग निकले वहाँ से। हालांकि वैसी स्थिति में भी पुलिस ने एक ट्रक (WB 45/7272) को जब्त कर लेने में सफल रहे। फिलहाल इस मामले छह नामजद लोगों पर केस दर्ज हुई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बहुत जल्द कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है। कार्रवाई तगड़ी हो ताकि किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी निंदनीय घटना की पुनरावृति भविष्य में ना हो सके। बताते चलें कि इससे पूर्व भी एकबार कुछ पत्थर माफिय...

कोटालपोखर के इस ऐतिहासिक धरोहर का होना चाहिए सौंदर्यकरण साथ ही उचित रख रखाव भी जरुरी, जानिए पूरी रिपोर्ट?

Image
कोटालपोखर ब्रेकिंग: यूं तो पूरे विश्व के कोने कोने में इतिहास ने अपनी घटनाओं और कहानियों का छाप किसी न किसी रूप में छोड़ ही रखा है। जिससे भविष्य के लोग इन प्रतिकों के जरिये बीती हुई घटनाओं को जान सके। और ऐसे भी ये प्रतीक चिन्ह, स्तम्भ, शिलालेख, मुद्राएँ, नक्काशियाँ बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इतिहास को जानने - समझने के लिए। लेकिन अगर बात की जाए कोटालपोखर के राजा महाराजाओं के समय के एक ऐतिहासिक स्तम्भ की तो इसका सौन्दर्यकरण और उचित रख रखाव ना होने के कारण ये अपनी मूल स्वरुप को धीरे धीरे खोता जा रहा है। कोटालपोखर के जनमानस को जागना होगा और शांति चौक के नजदीक +2 उच्च विद्यालय कोटालपोखर के बगल में स्थित इस ऐतिहासिक स्तम्भ के पुनरुद्धार के लिए प्रयास करना होगा। कहा जाता है कि स्तम्भ का पुराना संबंध कोटालपोखर राजबाड़ी के राजाओं के इतिहास से है। बड़े ही दुःख की बात है कि ऐसे ऐतिहासिक स्तम्भ के आसपास कचरे का ढेर दिखाई देता है। जिससे इसकी गरिमा को ठेस पहुँचता है। आसपास के लोगों को कचरे के निरंतर निपटारे के लिए उचित कदम उठाना चाहिए। यहाँ के जनप्रतिनिधियों से अपील है कि इसके सौन्दर्यकरण ...

फार्मा माफिया ने भयंकर षड्यंत्र किया हमारे आयुर्वेद के खिलाफ, जानिए कैसे?

Image
सोशलमीडिया पर यह क्रांतिकारी पोस्ट स्वामी आरोग्यदेव के नाम से तैरता मिला, जिसमें बताया गया है कि 200 लाख करोड़ के फार्मा माफिया ने षड्यंत्र किया है आयुर्वेद के खिलाफ़! याद रखिये युद्ध स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण या पतंजलि के खिलाफ नहीं है ? युद्ध तो आयुर्वेद, योग, वैक्सीन व भगवा के खिलाफ है, युद्ध है दवाई बनाने वाली विदेशी कम्पनियों व फ्री में घर बैठे निरोगी बनाने वाले प्राचीन, योग, आयुर्वेद, नेचरोपैथी के खिलाफ। क्या पतंजलि ने बंदूक की नोक पर आप को लूटा ? क्या आचार्य बालकृष्ण ने आपकी जेब काटी ? क्या आचार्य जी ने समोसा, चटनी, ताबीज, भभूत के नाम से आपको उल्लू बनाया ? क्या 200 देशों में योग पहुंचा कर रामदेव जी व पतंजलि ने हाफिज सईद व दाऊद इब्राहिम जैसा गुनाह व वैश्विक अपराध किया है ? क्या मदर टेरेसा जिसको जीते जी चमत्कारी संत घोषित किया, जो छूकर बीमारी ठीक करती थी। वह हॉस्पिटल में तड़प तड़प कर मरी, आपने कभी सवाल उठाया ? क्या आचार्य बालकृष्ण या बाबा रामदेव ने खुद को भगवान, गॉड या अवतार घोषित किया ? क्या हॉस्पिटल खोलना, अनाथालय खोलना, विद्यालय खोलना, धर्मशाला बनाना, शहीदों को...